बिसाहड़ा कांड का जिक्र करते ही दानिश की बिगड़ी तबियत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसाहड़ा कांड के चश्मदीद व इकलाख के बेटे दानिश का बयान दर्ज कराने गई पुलिस के सवाल पूछने पर उसके सिर में दर्द होने लगा। घटना का जिक्र करते ही दानिश की तबियत बिगड़ गई और चक्कर आने लगे।
दानिश ने पिता के बारे में पूछा तो जमात में जाने की बात कहकर उसे शांत कराया गया। अब डॉक्टरों के इजाजत के बगैर पुलिस दानिश से कोई भी सवाल-जवाब नहीं करेगी।
तबियत में सुधार होने के बाद ही बयान दर्ज होगा। भाई सरताज ने बताया कि दानिश से जांच अधिकारी ने पूछताछ करने की कोशिश की थी, लेकिन घटना के बारे में पूछते ही उसकी तबियत खराब हो गई।
दानिश से पिता के जमात में जाने की बात कही गई है
इससे कोई भी बयान दर्ज नहीं हो पाया है। दानिश के चाचा जान मोहम्मद ने बताया कि सिर पर चोट ज्यादा लगने के कारण वह घटना के बारे में जानकारी नहीं दे पा रहा है।
दायीं आंख से भी धुंधला दिखाई दे रहा है। डॉक्टरों ने एक ऑपरेशन करने की बात कही है। हालांकि, वह परिजनों अच्छी तरह बात कर रहा है।
सभी को ठीक तरह से पहचान रहा है। 28 सितंबर की रात की घटना के अलावा बाकी ज्यादातर बातें उसे याद है। दानिश से पिता के जमात में जाने की बात कही गई है।