फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   talk on modi for pm with hookah

चाय के बाद अब हुक्के पर 'नमो' की चर्चा

Wed, 05 Mar 2014 11:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Mar 2014 11:13 AM IST
विज्ञापन
talk on modi for pm with hookah

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए पार्टी नए-नए अभियान चला रही है। 'नमो टी स्टाल' और 'चाय पर चर्चा' जैसे कार्यक्रमों के हिट होने के बाद अब पार्टी ने नया अभियान शुरू किया है।

विज्ञापन


हरियाणा में हुक्के के प्रचलन और लोकप्रियता को देखते हुए पार्टी नेताओं ने चाय के बजाए अब 'हुक्के पर नमो चर्चा' शुरू की है। इस कार्यक्रम में लोगों ने हुक्के की कश के बीच मोदी फॉर पीएम पर चर्चा की।
विज्ञापन


मोदी की लोकप्रियता बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा जन समर्थन जुटाने के लिए पार्टी कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहती। यही वजह है कि चाय पर चर्चा के साथ और भी कई नए अभियान शुरू हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लौहपुरूष से नरेंद्र मोदी की तुलना

talk on modi for pm with hookah

गुड़गांव में भाजपा नेता जीएल शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को शहर की पटेल नगर कॉलोनी में हुक्के पर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में लोगों ने मोदी को अगला प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान शर्मा ने कहा कि ऐसे प्रधानमंत्री की आवश्यकता है जो देश के भविष्य के लिए ठोस निर्णय लेने में सक्षम हो। भाजपा नेता देवेंद्र यादव ने कहा कि देश में आज लौह पुरुष जैसे प्रधानमंत्री की जरूरत है और इसके लिए नरेंद्र मोदी उपयुक्त हैं।

इस दौरान सतीश कुमार, करन शर्मा, नवीन गोयल, राजाराम यादव, रमेश जैन, अकबर खान, राजू सैनी, बिट्टू, करतार यादव, एसआर मेघवाल, सुखदेव सिंह, प्रमोद यादव, रमेश यादव, सुरेंद्र टीकली, मनोज बोहरा, रविंद्र यादव, संजय भारद्वाज आदि मौजूद थे।

फिर शुरू होगी चाय पर चर्चा

talk on modi for pm with hookah

'चाय पर चर्चा नमो के साथ’ कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए भाजपा ने अब इसका दायरा बढ़ाने का फैसला किया है। इस बार आठ मार्च को पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी देशभर और विदेशों में 1500 स्थानों पर कार्यक्रम के दौरान लोगों से रूबरू होंगे।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन ही मोदी अलग-अलग स्थानों पर ‘महिला सशक्तीकरण’ के मुद्दे पर चर्चा करते नजर आएंगे। पिछली बार 12 फरवरी को हुए इस कार्यक्रम का विषय ‘सुशासन’ रखा गया था।

भाजपा को ‘चाय पे चर्चा नमो के साथ’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में गांव से शहर तक ज्यादा से ज्यादा लोगों के जोड़ने की उम्मीद है। पार्टी इस कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल बनाने के लिए प्रयासरत है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मोदी 15 देशों के 30 स्थानों पर चाय के साथ लोगों से संवाद करते नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed