फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Take today's prepaid electricity meters, appy here

आज से लें बिजली के प्री पेड मीटर, यहां करें आवेदन

Tue, 12 Jan 2016 02:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 12 Jan 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
Take today's prepaid electricity meters, appy here

बिजली उपखंड अधिकारी कार्यालय से आज से आप बिजली केप्री पेड मीटर के लिए आवेदन कर सकते हैं। नए कनेक्शन में सिंगल फेज मीटर 6251 रुपये और थ्री फेज मीटर का मूल्य 11658 रुपये है। सोमवार को बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंताओं ने सेक्टर-20 स्थित कार्यालय में इसका ट्रायल किया। अधीक्षण अभियंता मुकुल सिंघल ने बताया कि पुराने कनेक्शन होने पर सिंगल फेज मीटर का मूल्य 6263 रुपये और थ्री फेज मीटर का मूल्य 11685 रुपये है। इसकेअलावा फिक्स चार्ज, सिस्टम लोडिंग चार्ज, प्रोसेस शुल्क आदि देना होगा।

विज्ञापन


उपभोक्ताओं को चार माह में कम से कम एक बार रीचार्ज कराना होगा। यदि किसी उपभोक्ता का बिल बकाया है तो उसे प्री पेड मीटर की सुविधा तब तक नहीं दी जाएगी, जब तक बकाया पूरी तरह से या किस्तों में जमा करने में सहमत न हो।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग की ओर से निर्धारित टोकन चार्ज 10 रुपये प्रति टोकन (रीचार्ज) उपभोक्ता से लिया जाएगा और उसकी रसीद भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार और राष्ट्रीय अवकाश में यदि प्री पेड मीटर का रीचार्ज खत्म हो जाता है तब भी मीटर चलता रहेगा और बिजली की आपूर्ति बंद नहीं होगी। अगले दिन सुबह 11 बजे से पहले रिचार्ज कराना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने पर बिजली की आपूर्ति बंद हो जाएगी। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि नोएडा के लिए 900 मीटर मिले हैं। योजना सिर्फ शहरी उपभोक्ताओं के लिए है। न्यूनतम रीचार्ज 100 रुपये का है। सिंगल फेज मीटर के लिए अधिकतम रीचार्ज पांच हजार रुपये और थ्री फेज मीटर के लिए 15 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। जितना लोड स्वीकृत है, उतना ही फिक्स चार्ज लिया जाएगा। टैरिफ (इस्तेमाल की जाने वाली बिजली) पर 1.25 फीसदी की छूट मिलेगी। रीचार्ज करने के लिए मीटर में रिचार्ज कोड डालना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed