फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Taj Palace, Delhi Golf Club on NDMC tax defaulter list with total dues amounting to Rs 320 crore

NDMC की टैक्स डिफॉल्टर्स लिस्ट में 11 होटल, दिल्ली गोल्फ क्लब पर 700 करोड़ बकाया

Mon, 01 May 2017 10:23 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 01 May 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
Taj Palace, Delhi Golf Club on NDMC tax defaulter list with total dues amounting to Rs 320 crore
ताज पैलेस दिल्ली।

दिल्ली के ताज पैलेस और दिल्ली गोल्फ क्लब समेत कुल 11 फाइव स्टार होटलों पर कुल 320 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। नई दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) की ओर से जारी टैक्स डिफॉल्टर लिस्ट में ये जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


एनडीएमसी ने साल 2016-17 के आखिर में बनाई गई रिपोर्ट में 166 कथित बकायदारों में से इन होटलों को चिन्हित किया है। एक-एक होटलों पर पिछले चार साल के दौरान करीब 10 लाख रुपये से ज्यादा का बकाया है।
विज्ञापन


हालांकि, एनडीएमसी के अधिकारियों के मुताबिक, इन सभी होटलों ने टैक्स निर्धारण को कोर्ट में चुनौती दी है। ऐसे में मामला कोर्ट में होने के कारण एनडीएमसी कोई एक्शन नहीं ले पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीएमसी के टैक्सेशन डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया, 'टैक्स डिफॉल्टर्स की लिस्ट के मुताबिक ताज पैलेस पर 42 करोड़, द लीला पर 18 करोड़ और क्लारिड्स पर 4 करोड़ का बकाया है। 700 करोड़ के बकाए के साथ दिल्ली गोल्फ क्लब का नाम इस लिस्ट में एक नंबर पर है।'

अधिकारी ने बताया कि ऐसी स्थिति में इन होटलों को बकाए का पेमेंट करने के लिए नोटिस भेजा जाता है। अगर वे पेमेंट नहीं करती हैं, तो नियम के मुताबिक ये संपत्तियां अटैच कर ली जाती हैं। लेकिन, ये मामला कोर्ट में है, लिहाजा एनडीएमसी कोई एक्शन नहीं ले सकती।


इस बीच, ताज पैलेस और क्लारिड्स के प्रवक्ताओं ने किसी भी तरह के बकाए से इनकार किया है। उनका कहना है कि अब तक उनके सारे पेमेंट किए जा चुके हैं। वहीं, दिल्ली गोल्फ क्लब के अधिकारी ने कहा कि टैक्स निर्धारण एक बड़ा मुद्दा है, क्योंकि बकाया करोड़ों में है। इसलिए टैक्स के दोबारा निर्धारण को लेकर कोर्ट में अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed