फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   t20 world cup preparations in gurgaon restraunt

टी-20 वर्ल्ड कप की खास तैयारी, धोनी कोरमा-कोहली मंचूरियन है तैयार

Fri, 11 Mar 2016 12:19 PM IST
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुड़गांव
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 11 Mar 2016 12:19 PM IST
विज्ञापन
t20 world cup preparations in gurgaon restraunt
T20 world cup

धोनी कोरमा, कोहली मंचूरियन, हैट ट्रिक जूस जैसे नाम सुन कर चौंकने की जरूरत नहीं है। भले ही सुनने में थोड़ा अटपटा लगे, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप के आगाज के साथ ही क्रिकेट के दीवानों के लिए क्रिकेटर के नाम से लजीज खाना परोसने की तैयारी साइबर सिटी में की जा रही है।

विज्ञापन


वर्ल्ड कप की खुमार में होटल के कारोबार को नई रफ्तार देने के लिए व्यंजनों के नाम बदल दिए गए हैं। जहां बड़े स्क्रीन पर क्रिकेट के साथ कई तरह के खाने का लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन


दरअसल, टी-20 वर्ल्ड कप के सभी मैच देर शाम में हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट जायका देने के लिए शहर के होटलों व रस्टोरेंट में इंतजाम किया गया है। यहां 3 से 5 बड़े स्क्रीन लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं टीम के नाम पर तो कहीं क्रिकेटरों के नाम पर जायका परोसा जा रहा है। वहीं ड्रिंक के नाम क्रिकेट शॉट के आधार पर रखे गए हैं। क्रिकेट मैच के शेड्यूल के अनुसार सारा मेन्यू तैयार किया गया है। 

स्पोर्ट्स के लिए समर्पित रेस्टोरेंट में खास प्रयोग

t20 world cup preparations in gurgaon restraunt
T20 world cup Preparation in Hotels - फोटो : अमर उजाला

कुछ होटलों में बफे सिस्टम है तो कहीं सर्विस दी जाएगी। क्रिकेट के खुमार को देखते हुए हर जगह बुकिंग चालू है। सेक्टर-29, डीएलएफ फेज-4, एंबियंश मॉल, एमजी रोड स्थित कुछ नाइट क्लब में युवाओं के लिए इंतजाम किया गया है।

कुछ जगहों पर फैमिली बॉक्स भी बनाया गया है। स्पोट्र्स के लिए समर्पित रेस्टोरेंट में खास प्रयोग किया जा रहा है।

एंबियंश मॉल स्थित फूडकोर्ट में हेलीकॉप्टर शॉट, ऑल राउंडर, क्रंची इंडिया, ब्रिज, रिस्की शॉट, फेवरेट गूगली, हैट्रिक स्पीनर, अपर कट समेत कई दूसरे नाम से ड्रिंक तैयार किए गए हैं। 

फूड कोर्ट के बिजनेस ऑपरेशन नवीन सतीजा कहते हैं शॉट की तरह उसके फ्लेवर भी हैं। जो दर्शकों को लुभाएंगे। सेक्टर-17 फूड कॉटेज में क्रिकेट मेन्यू का ओपनिंग किया गया है। इसमें बफे सर्विस के साथ वेज फूड टीम के नाम से परोसा जा रहा है।

खास मेन्यू पर एक नजर

t20 world cup preparations in gurgaon restraunt
वेंकटेश प्रसाद और सुनील जोशी - फोटो : अमर उजाला
डीएलएफ फेज-4 के रेस्टोरेंट कॉर्डिनेटर राजेश सेहरावत ने बताया कि टी-20 वल्र्ड कप के मद्देनजर नया मेन्यू शुरू किया गया है। शिखर सूप, धुरंधर युवी मटन, धवन धाखड़ समेत कई तरह के नाम दिए गए हैं।

इस मेन्यू में हमारे ट्रेंड शेफ पांच अलग-अलग तरीके से बनाए सूप व सॉस पेश करेंगे। साथ में मुर्ग मलाई टिक्का, शाही फिश टिक्का, अफगानी मुर्ग और अजवानी मशरूम टिक्का पेश किया जाएगा।

कुछ खास मेन्यू पर एक नजर
-हैट ट्रिक जूस (गाजर व सेब का मिश्रित जूस)
-चेरी बॉल (कोल्ड चेरी सूप)
-फूल टॉस (वेजिटेबल सूप)
-लेग स्पिन (पाइनेपल पिज्जा)
-ऑफ स्पिन (पीपर पिज्जा)
-स्क्वायर कट (तंदूरी लेग पीस)
-ब्लॉक होल (पनीर टिक्का)
-एक्रॉस द लाइन (फ्राइड फिश)
-क्रिकेटर किंग्स (अमृतसरी लस्सी)
-कोहली किंग्स ( क्रिप्सी हनी चिल्ली)
-धोनी बारबेक( चिकेन साउसेज)
-जडेजा फ्रेश (ब्लैक ग्रैप्स जूस)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed