{"_id":"571b6c054f1c1b98788b45c8","slug":"t20-match-between-corporate-companies-will-continue-till-nine-weeks-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शहर में नौ सप्ताह तक उठाएं टी-20 का लुत्फ, कॉरपोरेट कंपनियों के बीच होंगे मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शहर में नौ सप्ताह तक उठाएं टी-20 का लुत्फ, कॉरपोरेट कंपनियों के बीच होंगे मुकाबले
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 24 Apr 2016 09:17 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं है कि वह लगातार नौ सप्ताह तक क्रिकेट का लुत्फ उठा सकेंगे। शनिवार को शहर के सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्पोट्र्स कांप्लेक्स में टी-20 कॉरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत हुई। इसका उद्घाटन प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह वह संघ के सह प्रांत चालक हरियाणा पवन जिंदल ने किया। हर वीकेंड पर कॉरपोरेट कंपनियों के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
जिला क्रिकेट एसोसिएशन गुडग़ांव के प्रधान गौरव जिंदल ने बताया कि इस लीग में विभिन्न कॉरपोरेट कंपिनयों की 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन टीमों को चार पूलों में रखा गया है। उन्होंने बताया कि यह मैच सप्ताह के शनिवार-रविवार को खोला जाएगा।
विज्ञापन
पहला मैच शाम 4:00 और दूसरा रात 8:00 बजे से खेला जाएगा। प्रत्येक टीम को तीन लीग मैच खेलने का मौका मिलेगा। मैदान में रंगीन एलईडी स्क्रीन बोर्ड बोर्ड लगाया गया है। जिससे दर्शकों को स्कोर की जानकारी मिलती रहे।
विज्ञापन
एसोसिएशन पदाधिकारियों का कहना है कि मैच देखने के लिए आम जनता से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। लीग स्तर पर कुल 24 मैच खेले जाएंगे। पहला मैच मिंडा और ट्रैवल अनरेवल के बीच और दूसरा हीरो कंपनी व डीएलएफ के बीच होगा। गौरव जिंदल ने बताया कि लीग के दौरान क्रिकेट प्रेमियों को बेहतरीन मुकाबले देखने को मिलेंगे।
उन्होंने बताया कि सभी मैच अंतरराष्ट्रीय मापदंडो के अनुसार होंगे। क्रिकेटमैदान में पिच को भी वैश्विक स्तर का तैयार किया गया है। इसे बनाने में करीब चार माह का समय लगा। मैचों में वैश्विक स्तर पर प्रयोग की जाने वाली एसजी टेस्ट सफेद बॉल इस्तेमाल में लायी जाएगी।
टूर्नामेंट में निष्पक्षता के लिए दिल्ली वह जिला क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त अंपायरों को लगाया जाएगा। मैन ऑफ मैच, सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, श्रेष्ट बल्लेबाज व गेंदबाज व मैन ऑफ सीरिज पुरस्कार भी दिया जाएगा।
यह टीमें लेंगी टूर्नामेंट में हिस्सा...
-जिंदल मेक्टेक
-एवरी डेनिसन
-हीरो मोटोकॉर्पस
-स्वेव ऑटोमोटिव
-इंडिया न्यूज हरियाणा
-एयर सेल
-पीईसीएल
-डीएलएफ
-रेलीगेयर
-हुआवेइ एमिल फार्माश्यूटिकल
-मिंडा स्पार्क
-केएमटीआई ट्रैवल
-अनरेवल
-केनरा
-एचएसबीसी
-गार्डन सिटी