{"_id":"67a930fe3bf3a2f9c21f7cba2277eae3","slug":"t-nandkumar-is-the-next-president-of-nddb","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार एक प्रशासनिक अफसर NDDB अध्यक्ष होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार एक प्रशासनिक अफसर NDDB अध्यक्ष होंगे
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 22 Jan 2014 04:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य टी नंदकुमार राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के नए अध्यक्ष होंगे।
विज्ञापन
कुमार की नियुक्ति अमृता पटेल के स्थान पर हो रही है। वह एक मार्च को अपना पदभार ग्रहण करेंगे।
एनडीडीबी के अध्यक्ष पद के लिए श्री नंदकुमार के नाम का अनुमोदन प्रधानमंत्री मनमोहन सिहं की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की नियुक्ति मामलों की समिति की बैठक में किया गया।
नंद कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा के पहले ऐसे अधिकारी होंगे जिन्हें एनडीडीबी का अध्यक्ष बनाया जा रहा है।
इसके पहले 1965 से 1998 तक एनडीडीबी के अध्यक्ष रहे श्री वर्गिस कुरियन और मौजूदा अध्यक्ष अमृता पटेल दोनो ही डेयरी क्षेत्र में कार्य करने के अनुभव वाले रहे हैं।
विज्ञापन
एनडीडीबी के अध्यक्ष पद के लिए डेयरी, पशुपालन, ग्रामीण विकास, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कारोबारी प्रबंधन क्षेत्र का अनुभव अनिवार्य है।
इस लिहाज से नंदकुमार के पास डेयरी क्षेत्र का अनुभव बेशक नही है लेकिन वर्ष 2006-11 के बीच खाद्य एंव कृषि मंत्रालय में बतौर सचिव उन्होंने उस दौरान वैश्विक स्तर पर खाद्यान्नों की ऊंची कीमतों और घरेलू स्तर पर खाद्यान्नों की कमी के बीच बेहतर संतुलन बनाते हुए अपनी सूझ बूझ से इस समस्या को सुलझाने में अहम भूमिका अदा की थी।
विज्ञापन
उनके इसी उपलब्धि को ध्यान में रखते हुए एनडीडीबी के अध्यक्ष पद के लिए उनका चयन किया गया है।