फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Symptoms of glanders disease in Godeh meet disclosure.

घोडे़ में ग्लैंडर्स बीमारी के लक्षण मिलने से हड़कंप

Fri, 25 Sep 2015 01:05 AM IST
कुशाग्र मिश्रा/अमर उजाला, वैशाली
कुशाग्र मिश्रा/अमर उजाला, वैशाली Updated Fri, 25 Sep 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
Symptoms of glanders disease in Godeh meet disclosure.
निवाड़ी के गांव डिडौली में एक पालतू घोड़े में खतरनाक संक्रमित बीमारी ग्लैंडर्स के लक्षण मिलने से पशु पालन विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की ओर से गठित चिकित्सकों की टीम ने बीमार घोडे़ समेत दो घोड़ों के सीरम राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र हिसार भेजे हैं।

सोमवार तक रिपोर्ट आनी की उम्मीद है। जांच पॉजिटिव आने पर बीमार घोडे़ को मारना होगा। टीम की सलाह पर घोडे़ को बंद कमरे में रखा है।

थाना निवाड़ी के गांव डिडौली निवासी सुबोध कुमार के दो घोडे़ हैं। इनमें एक घोड़ा बीमार है। उसका इलाज मेरठ स्थित ब्रूक इंडिया की ओर किया जा रहा था।

ब्रूक इंडिया ने घोडे़ में खतरनाक संक्रमित ग्लैंडर्स बीमारी के लक्षण पाए और इसकी सूचना मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को दे दी।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसी पशु में  इस प्रकार की बीमारी मिलने से विभाग में हड़कंप मच गया। संयुक्त निदेशक पशु पालन विभाग बिजेंद्र त्यागी ने बताया कि बीमारी की जांच के लिए मोदीनगर के डिप्टी सीवीओ डा. वीके पांडे के नेतृत्व में चार चिकित्सकों की एक टीम गठित की गई थी।

दो दिन पूर्व टीम ने गांव पहुंचकर सुधीर कुमार के दोनों घोडे़ के ब्लड और सीरम का सैंपल लेकर राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र हिसार भेजा है। सैंपल रिपोर्ट सोमवार तक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर डीएम से स्वीकृति लेकर घोडे़ को मारने की कार्रवाई की जाएगी। इसके बदले में पशु स्वामी को 25  हजार रुपये की मुआवजा राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह संक्रमित रोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही सामुदायिक केंद्र मुरादनगर के अधीक्षक को पशु पालक परिवार की देख रेख के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed