{"_id":"5c85d7bebdec2213f52b6ed1","slug":"syana-violence-sit-pasted-notice-outside-home-of-three-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्याना बवाल: गोकशी में नामजद आरोपियों के घर नोटिस चस्पा, कार्रवाई से लोगों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्याना बवाल: गोकशी में नामजद आरोपियों के घर नोटिस चस्पा, कार्रवाई से लोगों में हड़कंप
Mon, 11 Mar 2019 09:06 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 11 Mar 2019 09:06 AM IST
विज्ञापन
स्याना में गोकशी के आरोपियों के घर नोटिस चस्पा करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाव गांव में तीन दिसंबर को हुई गोकशी की घटना की जांच करने रविवार को आई एसआईटी की टीम ने तीन आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की। साथ ही तीनों आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा किए। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया। दिसंबर माह में महाव गांव में हुई गोकशी की घटना में जांच कर रही एसआईटी की टीम ने सात लोगों को नामजद किया था। विवेचना के दौरान चार नाम ही प्रकाश में आए थे। इस घटना में आठ लोग अभी भी जेल में बंद हैं। जबकि तीन लोग फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
एसआईटी टीम प्रभारी राजेश कुमार रूहेला ने बताया कि इस घटना में आए तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआरपीसी की धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा किए गए हैं। रविवार को टीम के साथ कोतवाली पुलिस ने शाहिद कुरैशी उर्फ मैम्बर, इमरान कुरैशी व राशिद कुरैशी निवासीगण स्याना के घरों पर नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया।
विज्ञापन