प्रसव के दौरान स्वाइन फ्लू पीड़िता की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में स्वाइन फ्लू से पीड़ित गर्भवती महिला की दूसरी मौत का मामला सामने आया है। इसमें सिजेरियन डिलीवरी के दौरान स्वाइन फ्लू व अन्य कारणों के चलते गर्भवती मां और शिशु दोनों को ही नहीं बचाया जा सका।
दिल्ली में बृहस्पतिवार को स्वाइन फ्लू के कुल 79 मामले रिपोर्ट हुए। जिसके चलते इस वर्ष राजधानी में अभी तक स्वाइन फ्लू से 11 लोगों की जान जा चुकी है।
जानकारी के मुताबिक पूर्वी दिल्ली निवासी एक गर्भवती महिला (29) को करीब 15 दिन पहले एसडीएन अस्पताल में स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने के चलते भरती करवाया गया था। स्वाइन फ्लू के इलाज के दौरान ही उक्त महिला की सिजेरियन डिलीवरी हो रही थी कि उसकी मौत हो गई।
आंकड़ा 3806 के पार
अस्पताल के चिकित्सकों ने नवजात शिशु को बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि मरीज की मौत स्वाइन फ्लू से नहीं, बल्कि डिलीवरी के चलते हुई है।
वहीं, बृहस्पतिवार को स्वाइन फ्लू के संदिग्ध 439 मरीजों की जांच की गई, जिसमें 79 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस प्रकार जनवरी से 12 मार्च 2015 तक दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या 3806 के पार पहुंच गई है।