{"_id":"0fb70ca8085db1d8a51b66a0f49dd622","slug":"swine-flu-the-end-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुश हो जाइए, पारा बढ़ते ही स्वाइन फ्लू खत्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुश हो जाइए, पारा बढ़ते ही स्वाइन फ्लू खत्म
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 28 Mar 2015 09:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू के संदिग्ध रोगियों की रिपोर्ट लगातार निगेटिव आ रही है। डॉक्टरों के मुताबिक, स्वाइन फ्लू का वायरस तापमान बढ़ने पर खत्म हो गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
जिला मलेरिया विभाग के मुताबिक, दिल्ली के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) से बृहस्पतिवार को मिली तीन रोगियों की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट निगेटिव है। इसमें जिला अस्पताल के डॉक्टर कश्यप भी शामिल हैं। फिजीशियन डॉ. प्रमिला चौहान बताती हैं कि 30 डिग्री से अधिक तापमान पर स्वाइन फ्लू का वायरस जीवित नहीं रहता है।
वहीं, शुक्रवार को दो संदिग्ध रोगियों ने जांच के लिए जिला अस्पताल में लार का नमूना दिया है। वहीं, डायरिया के रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. संतराम बताते हैं कि इन दिनों रोजाना दस से 12 रोगियों में डायरिया की पुष्टि हो रही है। निओ अस्पताल के गैस्ट्रोइंट्रोलॉजिस्ट डॉ. संदीप गुलाटी ने बताया कि रोजाना सात से आठ में बीमारी की पुष्टि हो रही है। गर्मी में यह बीमारी बढ़ती है।
विज्ञापन
इन बातों का ध्यान रखें
- स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
- साफ बर्तन का इस्तेमाल करें।
- बासी खाना न खाएं।
- दूध व इससे बने खाद्य पदार्थों के सेवन में सावधानी बरतें।
-सब्जियों को अच्छी तरह से धोकर इस्तेमाल करें।
--डायरिया के लक्षण--
- उल्टी, दस्त, संक्रमण बढ़ने पर दस्त के साथ खून। पानी व इलेक्ट्रोलाइट की कमी होने से ब्लड प्रेशर कम हो जाता है और किडनी खराब हो सकती है।