फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Swindle of creating fictitious company, then ran off

चैनल के चेयरमैन गए जेल, ऑफिस पर लगा ताला

Mon, 24 Nov 2014 12:19 AM IST
Updated Mon, 24 Nov 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
Swindle of creating fictitious company, then ran off

उड़ीसा में एक चैनल को ऑनएयर कराने के नाम पर कथित लाइसेंस धारक आरोपी ने एक करोड़ दस लाख रुपये ठग लिए। रुपये लेने के बाद आरोपी ने कंपनी बंद कर उसी स्थान पर दूसरे नाम से केबल ऑपरेटिंग कंपनी खोल ली।

विज्ञापन


चैनल ने इस मामले की शिकायत थाना सेक्टर-20 पुलिस से की है। पुलिस ने शनिवार रात आरोपी कंपनी के चेयरमैन को दिल्ली से गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-4 में एक चैनल का ऑफिस है। थाना सेक्टर-20 में शिकायत में चैनल के लीगल एडवाइजर महेश कुमार ने बताया कि प्रबंधन को उड़ीसा में भी चैनल ऑन एयर करना था।
विज्ञापन


लक्ष्मी नगर निवासी आरोपी राजकुमार मिश्रा ने चैनल प्रबंधन से संपर्क किया। उसका गोल मार्केट कनॉट प्लेस में एसीएमई डिजिटल प्राइवेट लि. नाम से ऑफिस था।

एक करोड़ 10 लाख का एग्रीमेंट साइन किया

Swindle of creating fictitious company, then ran off

आरोपी ने बताया कि उसके पास उड़ीसा में ऑन एयर करने का लाइसेंस है। ऐसे में सितंबर-2013 में चैनल ने राजकुमार के साथ एक साल के लिए उड़ीसा में चैनल ऑन एयर करने के लिए एक करोड़ 10 लाख का एग्रीमेंट साइन किया। यह रकम इंटरनेट बैंकिंग के आरटीजीएस के माध्यम से राजकुमार को दी गई।

कई माह बीतने के बाद भी चैनल ऑन एयर नहीं हुआ। चैनल प्रबंधन ने जब संपर्क किया तो आरोपी का फोन बंद मिला। जिस स्थान पर एसएमई कंपनी खुली थी अब वहां आरएम केबिल नाम की कंपनी चल रही है। जानकारी मिली कि उसके पास उड़ीसा में प्रसारण का भी लाइसेंस नहीं है।

कंपनी में नोटिस का भी कोई जवाब नहीं मिलने पर थाना सेक्टर-20 पुलिस से मामले की शिकायत की गई। शनिवार देर रात पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को उसके लक्ष्मीनगर दिल्ली स्थित घर से गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह कंपनी सिर्फ फ्रॉड के लिए खोली थी और उसने कई अन्य लोगों के साथ भी ठगी की वारदात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed