फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   swimming pool, mini stadium and library will built in ballabhgarh

बल्लभगढ़ में बनेंगे स्वीमिंग पूल, मिनी स्टेडियम और लाइब्रेरी

Wed, 30 Apr 2014 06:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 30 Apr 2014 06:55 PM IST
विज्ञापन
swimming pool, mini stadium and library will built in ballabhgarh

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में स्वीमिंग पूल, मिनी स्टेडियम और लाइब्रेरी बनाने की योजना तैयार की गई है। मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर की अध्यक्षता में हुई नगर निगम अधिकारियों की बैठक में इस बात पर चर्चा की गई। साथ ही मुस्लिम समाज के लिए बारातघर बनाने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन


बैठक निगमायुक्त के कैंप ऑफिस में हुई। इसमें निगमायुक्त विकास यादव, चीफ इंजीनियर सुजाना राम बिशभनोई और डिप्टी टाउन प्लानर रवि सिंगला सहित कई अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन


बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि मुस्लिम समाज के लिए एक बारातघर की आवश्यकता है। ऐसे में मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों में जगह की तलाश की जाए, ताकि वहां बारात घर बनाया जा सके। इसके अतिरिक्त अंबेडकर चौक के पास अंबेडकर लाइब्रेरी खोलने की योजना बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगला ने बताया कि सेक्टर-25 में मिनी स्टेडियम और स्वीमिंग पूल बनाने की योजना है। चूंकि नगर निगम के पास जमीन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में हुडा से जमीन देखने के लिए कहा गया है। मिनी स्टेडियम और स्वीमिंग पूल के लिए करीब साढे़ तीन एकड़ जमीन की जरूरत है। इन मुद्दों को लेकर दोबारा बैठक की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed