{"_id":"e61eec10b08c3d2fd87cfde9f25d25e9","slug":"swift-car-rams-in-tempo-one-dead-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-टेंपो की जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार-टेंपो की जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 17 Oct 2014 03:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में शुक्रवार दिन में एक तेज रफ्तार कार ने रिक्शे और टेंपो को जबरदस्त टक्कर मारी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ज्योति नगर में एक स्विफ्ट कार ने रिक्शे समेत ऑटो को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर के बाद एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज जीटीबी अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस ने बताया है कि दुर्घटना के वक्त कार में दो युवक सवार थे और दोनों ही नशे में थे। पुलिस को स्विफ्ट कार से डिस्पोजेबल ग्लास भी मिले हैं जो शराब पीने के लिए उपयोग में लाए जाते हैं। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर मामले की पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन