{"_id":"5d04aee78ebc3e592f46f6c1","slug":"sweltering-heat-persists-in-delhi-weatherman-forecasts-rain-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली वालों को प्रचंड गर्मी से कल मिल सकती है राहत, धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली वालों को प्रचंड गर्मी से कल मिल सकती है राहत, धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावना
Sat, 15 Jun 2019 02:10 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 15 Jun 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने दिखाए तेवर
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली वालों को कल भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम के जानकारों ने रविवार को धूल भरी आंधी के साथ ही हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस समय के हिसाब से यह सामान्य है। मौसम में 36 प्रतिशत नमी दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों ने कल दोपहर बाद बादल छाये रहने और धूल भरी हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है। कल अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
विज्ञापन
शहर के लिए आधिकारिक आंकड़े उपलब्ध कराने वाली सफदरजंग वेधशाला के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम 43.7 और न्यूनतम 29.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन