फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Swati Maliwal removed CM Kejriwal photo from her x profile made another revelation

Swati Maliwal: स्वाति मालीवाल ने अपनी एक्स प्रोफाइल से हटाई सीएम केजरीवाल की फोटो, किया एक और खुलासा

Fri, 17 May 2024 11:21 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 17 May 2024 11:21 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई घटना को लेकर आम आदमी पार्टी के दावे को स्वाति मालीवाल ने सिरे से खारिज कर दिया। साथ ही आप नेताओं पर ट्रोल करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Swati Maliwal removed CM Kejriwal photo from her x profile made another revelation
स्वाति मालीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स की प्रोफाइल से केजरीवाल की फोटो हटा दी है। उनकी प्रोफाइल फोटो में केजरीवाल की जेल वाली फोटो हुआ करती थी। साथ ही उन्होंने एक्स पर लिखा, मुझे सूचना मिली है कि अब ये लोग घर के सीसीटीवी से छेड़छाड़ करवा रहा है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Trending Videos

पहले कबूला, अब यू टर्न ले रही पार्टी: स्वाति
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई घटना को लेकर आम आदमी पार्टी के दावे को स्वाति मालीवाल ने सिरे से खारिज कर दिया। साथ ही आप नेताओं पर ट्रोल करने का आरोप लगाया। स्वाति मालीवाल को लेकर मंत्री आतिशी के बयान पर स्वाति ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पार्टी में कल के आए नेताओं से 20 साल पुरानी कार्यकर्ता को भाजपा का एजेंट बता दिया। दो दिन पहले पार्टी ने सब सच कबूल लिया था और आज यू टर्न कर लिया।

मुख्यमंत्री के निजी सचिव बिभव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पार्टी को धमका रहे हैं कि यदि मैं गिरफ्तार हुआ तो पार्टी के सभी राज खोल दूंगा। आज उनके दबाव में पार्टी ने हार मान ली और एक उन्हें बचाने के लिए पूरी पार्टी से मेरे चरित्र पर सवाल उठाए गए। कोई बात नहीं, पूरे देश की महिलाओं के लिए अकेले ही लड़ती आई हूं। 

जारी हुई आधी अधूरी वीडियो
मुख्यमंत्री आवास की वीडियो जारी होने पर स्वाति ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि हर बार की तरह इस बार भी इस राजनीतिक हिटमैन ने खुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। अपने लोगों से ट्वीट्स करवा के, आधी, बिना संदर्भ की वीडियो चला के। उन्हें लगता है ये इस अपराध को अंजाम देके खुद को बचा लेंगे। कोई किसी को पीटते हुए वीडियो बनाता है भला। घर के अंदर की और कमरे की सीसीटीवी फुटेज की जांच होते ही सत्य सबके सामने होगा। भगवान सब देख रहा है। एक ना एक दिन सब की सच्चाई दुनिया के सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed