फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Swati Maliwal molestation accused turns out to be an AAP worker

Delhi: स्वाति मालिवाल से छेड़छाड़ का आरोपी निकला AAP का कार्यकर्ता, आरोपी पहले भी कर चुका एक महिला से छेड़छाड़

Fri, 20 Jan 2023 10:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 20 Jan 2023 10:43 PM IST
सार

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि उनसे छेड़छाड़ करने वाला आरोपी पहले भी एक महिला को शिकार बना चुका है।

विज्ञापन
Swati Maliwal molestation accused turns out to be an AAP worker
गोल घेरे में आरोपी हरीश चन्द्र सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने निशाना साधा है कि आम आदमी पार्टी का मक्कार चेहरा एक बार फिर दिल्ली वालों के सामने बेनकाब हो गया। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने जिसपर छेड़छा़ड़ का आरोप लगाया है। हरीश चन्द्र सूर्यवंशी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। दरअसल वह संगम विहार से पार्टी का प्रमुख कार्यकर्ता है।

विज्ञापन

सचदेवा ने शुक्रवार को एक फोटो जारी की। इसमें स्वाति मालिवाल से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी हरीश चन्द्र सूर्यवंशी, आम आदमी पार्टी विधायक प्रकाश जरवाल के साथ प्रचार करते नज़र आ रहा है। सचदेवा ने कहा है की इस फोटो एवं हरीश चन्द्र सूर्यवंशी की सच्चाई सामने आने से यह साफ हो गया है कि बुधवार रात की घटना आम आदमी पार्टी की दिल्ली को महिलाओं के लिए असुरक्षित शहर दिखाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने की मिली जुली साजिश रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पहले भी महिला से कर चुका है छेड़छाड़ : स्वाति
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि उनसे छेड़छाड़ करने वाला आरोपी पहले भी एक महिला को शिकार बना चुका है। 17 जनवरी को लोधी रोड पर आरोपी ने महिला से छेड़छाड़ की थी। महिला ने 181 हेल्पलाइन पर फोन कर शिकायत दी है। 

विज्ञापन

महिला का कहना है कि आरोपी ने लोधी रोड पर कई बार उसके आगे गाड़ी रोकी और बैठने को कहा। स्वाति ने कहा कि अच्छा हुआ उन्होंने आरोपी को पकड़वा दिया। उन्होंने महिलाओें से अपील की है कि वे डरे नहीं और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed