बिगड़ती तबियत के बावजूद 8वें दिन भी जारी है स्वाति मालिवाल का अनशन, समता स्थल शिफ्ट हुआ DCW दफ्तर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं स्वाति के अनशन के आठवें दिन शुक्रवार को जेडीयू के सांसद अली अनवर समता स्थल पहुंचे। उन्होंने स्वाति के अनशन को सपोर्ट करते हुए लोगों को संबोधित किया।
वहीं अध्यक्ष के अनशन पर होने की वजह से पूरा का पूरा दिल्ली महिला आयोग का दफ्तर ही राजघाट के समता स्थल पर शिफ्ट हो गया है। आयोगी की सभी कर्मचारी अपना सारा काम समता स्थल से ही कर रही हैं।
JDU MP Ali Anwar ji at Samta Sthal (Rajghat): #RapeMuktBharat https://t.co/209EvvMHbJ
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) April 20, 2018
DCW मेंबर @promilagupta24 व दिल्ली महिला आयोग का स्टाफ़ भी सीधे अनशन स्थल से ओफिस का काम कर रहा है। दिल्ली महिला आयोग का पुरा स्टाफ़ @SwatiJaiHind के साथ है हमें चाहिए। #RapeMuktBharat #RapeRoko pic.twitter.com/AsjTLsrFyw
— Satya Nehra (@Satyavartkhunga) April 20, 2018
कल समर्थन में पहुंचे थे डी. राजा
अनशन पर बैठीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक वह अनशन नहीं तोड़ेंगी। व्हील चेयर पर राजघाट पहुंचीं स्वाति ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री जिद्दी हैं, तो वह उनसे ज्यादा जिद्दी हैं।
अनशन के सातवें दिन स्वाति मालीवाल ने अपना दिन रोज की तरह राजघाट पर जाकर शुरू किया। वह व्हील चेयर पर बैठकर राजघाट गई थीं। राजघाट जाते समय उनके हाथ में एक संदेश के साथ प्लेकार्ड था, जिसमें लिखा था ‘यह केवल मेरी ऊर्जा बचाने के लिए है, मैं अभी भी 5 किमी दौड़ सकती हूं’।
स्वाति मालीवाल ने प्रधानमंत्री के लंदन में दिए गए बयान पर उनसे सवाल किया कि राजनीति कौन कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश बलात्कार जैसी घटनाओं से उबल रहा है, ऐसे मेें प्रधानमंत्री ऐसा बयान दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री देशवासियों के मन की बात नहीं सुन रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से एक साल की दुष्कर्म पीड़ित बच्ची से मिलने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री इतने निष्ठुर नहीं हैं कि वह बच्ची से मिलने के बाद भी नहीं पिघलेंगे।
समर्थन देने पहुंचे डी. राजा
अनशन का समर्थन करने पहुंचे सीपीआई नेता डी. राजा ने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि इस मामले का राजनीतिकरण कौन कर रहा है। क्या यह आपकी पार्टी नहीं है जो मामले का सांप्रदायीकरण कर रही है। उन्होंने स्वाति मालीवाल को भरोसा दिलाया कि वह इस मामले को मानसून सत्र में संसद में उठाएंगे। नोएडा स्थित जेनेसिस ग्लोबल स्कूल की छात्राएं भी समर्थन देने के लिए पहुंचीं।
वजन घटकर 62 किलो हुआ
स्वाति मालीवाल सात दिन से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हैं। वह केवल पानी व जूस ही ले रही हैं। लगातार अनशन के कारण उनका वजन घटकर 62 किलो रह गया है। जब अनशन की शुरुआत की थी, तब वजन 67 किलो था। बृहस्पतिवार को उनकी प्लस रेट 108 व ब्लड प्रेशर 110/70 रहा।