फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Swati Maliwal attacked Arvind Kejriwal by posting on social media

Delhi: 'बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी, इतना अहंकार ठीक नहीं', अरविंद केजरीवाल पर स्वाति मालीवाल का वार

Fri, 27 Sep 2024 09:44 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 27 Sep 2024 09:44 AM IST
सार

स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर सोशल मीडिया के जरिए हमला बोलते हुए लिखा कि हर दूसरे दिन खुद की तुलना मर्यादा पुरुषोत्तम राम से करवाते हो। इतना अहंकार ठीक नहीं है, जो अपनी पार्टी की महिला सांसद के लिए स्टैंड नहीं ले सकता वो दिल्ली की महिलाओं के लिए भी क्या स्टैंड लेगा?

विज्ञापन
Swati Maliwal attacked Arvind Kejriwal by posting on social media
सीएम अरविंद केजरीवाल और स्वाति मालीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। केजरीवाल ने गुरुवार को विधानसभा में बिभव कुमार का नाम लेते हुए जब यह कहा कि उन्हें और उनकी पार्टी के नेताओं को झूठे केस में फंसाकर जेल भेजा गया तो स्वाति मालीवाल बिफर पड़ीं।

'बिभव को बचाने के लिए लिए महंगे वकीलों की फौज खड़ी की'
स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी। अरविंद केजरीवाल जी, जिस गुंडे ने मुझे आपके निवास पर आपकी मौजूदगी में मारा, जब तक वो जेल में था, आपने देश के सबसे महंगे वकीलों की फौज उसे बचाने के लिए खड़ी करी, मेरे खिलाफ PC पे PC करवाई। आज जब वो शर्तिया बेल पर बाहर है, उसे पार्टी का सबसे बड़े नेता बताकर कह रहे हैं कि वो फर्जी केस में जेल में डाला गया है। सुप्रीम कोर्ट तक ने बोला कि ऐसे गुंडों को अपने निवास में कौन रखता है। इनके इन वाक्यों से बिभव जैसे गुंडों के हौसले बुलंद नहीं होंगे तो और क्या होगा? संदेश साफ है - दोबारा मार पीट भी करोगे तो हम बचा लेंगे।'

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


'खुद की तुलना मर्यादा पुरुषोत्तम राम से करवाते हो'
आप सांसद ने आगे लिखा, 'हर इंसान जो आपके हर गलत काम का साथी हो, बड़ा नेता नहीं होता। “वाह सर, वाह सर” कहने वालों को पास रखने का शौंक है इसलिए दुनिया धुंधली दिखनी शुरू हो गई है। हर दूसरे दिन खुद की तुलना मर्यादा पुरुषोत्तम राम से करवाते हो। इतना अहंकार ठीक नहीं है, जो अपनी पार्टी की महिला सांसद के लिए स्टैंड नहीं ले सकता वो दिल्ली की महिलाओं के लिए भी क्या स्टैंड लेगा?'

विधानसभा में क्या बोले अरविंद केजरीवाल
गुरुवार को अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में कहा कि दिल्ली में भाजपा-आरएसएस के लोग भी मानते हैं कि केजरीवाल ईमानदार है। भाजपा ने हमारे पांच बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया लेकिन आप टूटी नहीं। भाजपा के दो बड़े नेताओं को जेल में डाल दो तो इनकी पार्टी टूट जाएगी। मेरे ऊपर फर्जी केस कर दिए। फर्जी केस करके मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह, बिभव कुमार को जेल में डाल दिया। पांच बड़े नेताओं को जेल में डालने के बाद भी हमारी पार्टी नहीं टूटी, मजबूती से खड़ी है। 

बिभव पर स्वाति मालीवाल से मारपीट का है आरोप
स्वाति मालीवाल की शिकायत पर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। मालीवाल ने शिकायत में कहा था कि जब वह 13 मई को सीएम आवास केजरीवाल से मिलने पहुंचीं थी तो बिभव ने उनके साथ मारपीट की। मालीवाल की शिकायत पर पुलिस ने बिभव कुमार को 18 मई को गिरफ्तार किया था। हाल ही में वह जमानत पर बाहर आए हैं। इस मामले को लेकर स्वाति मालीवाल लगातार आम आदमी पार्टी पर हमलावर हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed