{"_id":"68dfe012bf722bfadf0e34a8","slug":"swachh-vahini-collects-100-kg-of-waste-material-to-be-reused-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-107296-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ वाहिनी ने इकट्ठा किया 100 किलो वेस्ट मटेरियल, होगा पुन: उपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ वाहिनी ने इकट्ठा किया 100 किलो वेस्ट मटेरियल, होगा पुन: उपयोग
विज्ञापन
साउथ एक्सटेंशन-2 स्थित कम्युनिटी सेंटर में चलाया गया कचरा संग्रह अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। स्वच्छ वाहिनी ने साउथ एक्सटेंशन- दो स्थित कम्युनिटी सेंटर में एट्टरो और टीडब्ल्यूइपीएल के सहयोग से शुक्रवार को एक विशेष कचरा संग्रह अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 100 किलोग्राम वेस्ट मटेरियल एकत्र किया गया जिसे अब पुन: चक्रण (रीसाइक्लिंग) और पुन: उपयोग (रियूज) के लिए भेजा जाएगा। अभियान में 60 से अधिक स्थानीय निवासियों ने सक्रिय भागीदारी निभायी
एकत्र किए गए कचरे में इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट, पुराने खिलौने, अखबार और प्लास्टिक जैसे सामान प्रमुख रूप से शामिल रहे। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के वेस्ट को यदि सही तरीके से निपटाया जाए तो यह पर्यावरण प्रदूषण घटाने में मदद करता है और संसाधनों के संरक्षण का भी माध्यम बनता है। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने निवासियों को बताया कि ई-वेस्ट और प्लास्टिक जैसे कचरे का गलत निपटान न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन सकता है।
उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि यदि इन्हें पुन: चक्रण की प्रक्रिया से गुजारा जाए तो इनसे नए उत्पाद बनाए जा सकते हैं, जिससे कचरे की मात्रा कम होगी। साथ ही संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव होगा। रीसाइक्लिंग निजी संस्था की संस्थापक डॉ. रूबी मखीजा का कहना है कि स्वच्छ वाहिनी आगे भी समय-समय पर इस तरह के अभियान चलाते रहेंगे ताकि लोग कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक हों और अपने घरों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर ही निपटाएं। उनका मानना है कि सामुदायिक भागीदारी के बिना स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण की कल्पना अधूरी है।