{"_id":"5fe148f18c6f92443735c443","slug":"survey-on-1-72-crore-people-just-39500-have-symptoms-of-corona-virus-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में 1.72 करोड़ लोगों पर किया गया सर्वे, महज 39,500 में कोरोना के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में 1.72 करोड़ लोगों पर किया गया सर्वे, महज 39,500 में कोरोना के लक्षण
Tue, 22 Dec 2020 06:46 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 22 Dec 2020 06:46 AM IST
विज्ञापन
कोरोना जांच करती युवती
- फोटो : amar ujala
राजधानी में कोरोना संक्रमण की सही स्थिति का आकलन करने के लिए घर-घर सर्वे किया गया। 1.72 करोड़ों लोगों पर किए गए सर्वे में महज 39,500 में ही वायरस के लक्षण मिले हैं। उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में हुई दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक के बाद दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने यह आंकड़े जारी किए।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, पहले 21 नवंबर को सर्वे को शुरू किया गया थो, जो एक सप्ताह तक चला। तब सिर्फ कंटेनमेंट जोन में ही जानकारी एकत्रित की गई थी। बाद में इसे पूरी दिल्ली में कराए जाने का निर्णय लिया गया। सर्वे के परिणाम कुछ दिन पहले ही आए हैं, उपराज्यपाल को उनकी जानकारी दी गई है। वहीं उन्हें राजधानी में संक्रमण से बेहतर होते हालातों के बारे में भी अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
वर्तमान स्थिति को देखते हुए उपराज्यपाल ने नॉन कोविड मरीजों और सामान्य सर्जरी को प्राथमिकता देने के लिए कहा है। जल्द ही नॉन कोविड-19 मरीजों के इलाज के संबंध में नए आदेश जारी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन