{"_id":"65888227e1ae26070d0120d2","slug":"surgery-is-being-done-on-hollow-and-disease-caused-trees-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: खोखले और रोग जनित पेड़ों की हो रही सर्जरी, नगर निगम ने चार ट्री-एंबुलेंस कीं तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: खोखले और रोग जनित पेड़ों की हो रही सर्जरी, नगर निगम ने चार ट्री-एंबुलेंस कीं तैनात
Mon, 25 Dec 2023 05:28 AM IST
विजय पुंडीर
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 25 Dec 2023 05:28 AM IST
सार
एमसीडी ने अब तक 400 से ज्यादा खोखले व रोग जनित पेड़ों की सर्जरी की है। अगले कुछ हफ्तों में ऐसे पेड़ों की संख्या और तेजी से बढ़ेगी। खोखले पेड़ों को सबसे पहले हल्का किया जा रहा है। ऐसे पेड़ जो ज्यादा कमजोर हो गए हैं, उनके तनों, जड़ों और शाखाओं की काटछांट की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूरी दिल्ली में खोखले और रोग जनित पेड़ों की सर्जरी की जा रही है। एमसीडी ने पेड़ों की मैपिंग भी शुरू कर दी है। इसमें ऐसे पेड़ों की पहचान की जा रही है, जो फंगल इंफेक्शन से ग्रसित हैं या कीड़े लगे हैं। खोखले पेड़ों की भराई का काम शुरू कर दिया गया है और फंगल इंफेक्शन वाले पेड़ों पर दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है। इस काम के लिए निगम ने चार ट्री-एंबुलेंस तैनात की हैं। एंबुलेंस की संख्या बढ़ाने की भी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
एमसीडी ने अब तक 400 से ज्यादा खोखले व रोग जनित पेड़ों की सर्जरी की है। अगले कुछ हफ्तों में ऐसे पेड़ों की संख्या और तेजी से बढ़ेगी। खोखले पेड़ों को सबसे पहले हल्का किया जा रहा है। ऐसे पेड़ जो ज्यादा कमजोर हो गए हैं, उनके तनों, जड़ों और शाखाओं की काटछांट की जा रही है। पूरे पेड़ में फंगल इंफेक्शन न फैले इसके लिए सर्जरी की जा रही है। जो पेड़ खोखले हो चुके हैं उन्हें प्लास्टर ऑफ पेरिस से भरा जा रहा, ताकि मजबूती बनी रहे। पेड़ों की गिनती कर एक यूनिक नंबर देने का काम भी साथ ही चल रहा है। इसके बाद एआई के जरिए पेड़ों की लोकेशन और जियो टैगिंग भी की जाएगी। मेयर डॉ. शैली ओबरॉय की ओर से इस हफ्ते के आखिर तक गिनती का काम खत्म करने का निर्देश है।
विज्ञापन
पेड़ों को गिरने से रोकने के लिए तैयारी
खोखले पेड़ों की सर्जरी के बाद इन्हें मजबूत किया जा रहा है। उद्यान विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ऐसा करके आंधी बारिश के दौरान ज्यादातर पेड़ों को गिरने से बचाया जा सकता है। दिल्ली में हरियाली को बचाए रखने के लिए निगम ने ये कवायद की है। खासकर पुराने पेड़ों को इस प्रक्रिया से सहेजने में मदद मिलेगी। उद्यान विभाग के मुताबिक दिल्ली में ग्रीन कवर बढ़ाने की योजना है। इसके लिए मौजूदा साल करीब 85 हजार पेड़ लगाए गए हैं। कई जगहों पर पेड़ ट्रांसप्लांट करने की भी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
उद्यान विभाग बढ़ाएगा मशीनरी
निगम ने पार्कों और पेड़ों के रखरखाव के लिए नई मशीनें मंगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही लॉनमूवर, ब्रश कटर और ट्री-प्रूनर मशीनें उद्यान विभाग के बेड़े में शामिल की जाएंगी। वर्तमान में विभाग के पास 19 ट्री-प्रूनर मशीनें हैं। इनकी संख्या भी बढ़ाने की योजना है।