{"_id":"e0b7b03863914dfec166d3fe954ff0a8","slug":"surajkund-international-crafts-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, सूरजकुंड मेले को किससे है खतरा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, सूरजकुंड मेले को किससे है खतरा?
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 22 Jan 2014 02:56 PM IST
विज्ञापन
1 फरवरी को शुरू हो रहे अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेला में भी मौसम की मार का खतरा मंडराने लगा है। बदलते मौसम को देखकर सूरजकुंड मेला प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:सूरजकुंड मेले में सैलानियों की बल्ले-बल्ले
विज्ञापन
हालांकि मेला प्रशासन का दावा है कि बारिश से मेले में किसी तरह का व्यवधान नहीं पडे़गा। मेले में जिन स्थानों पर पानी रुकता है, उन्हें पक्का करवा दिया गया है। फिलहाल, सूरजकुंड मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेले में यूपी सबसे आगे
तैयारियों को पूरा करने के लिए 21 जनवरी तक का समय तय किया गया था, लेकिन बारिश ने इस पर असर डाला है, इसलिए अब समय सीमा बढ़ाकर 25 जनवरी कर दी गई है।
मेला प्रशासक गरिमा मित्तल ने बताया कि पानी निकालने के लिए 50 से अधिक कर्मचारी मेले में तैनात रहेंगे। शिल्पकारों का सामान खराब न हो, इसके लिए तिरपाल की व्यवस्था भी की जा रही है।