फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Supreme Court take strict action in Amrapali case, said- no one can take money from flat buyers

सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, बिल्डरों से पैसा वसूलें बैंक, खरीदारों से नहीं

Wed, 28 Mar 2018 08:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 28 Mar 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court take strict action in Amrapali case, said- no one can take money from flat buyers

आम्रपाली समूह के खिलाफ फ्लैट खरीदारों की याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि फ्लैट खरीदारों का पैसा उनका अपना है और इसे कोई नहीं ले सकता। वहीं आम्रपाली बिल्डर और फ्लैट खरीदारों के बीच तमाम प्रोजेक्टों को लेकर हुई बैठक की रिपोर्ट मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में पेश की गई।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष यह मसला उठाया गया कि बिल्डर ने बैंक से पैसे लिए थे लेकिन बैंक फ्लैट खरीदारों से पैसे मांग रहा है। इस पर पीठ ने बैंक से कहा, आपने बिल्डर को पैसे दिए हैं न कि खरीदारों को। पीठ ने साफ कहा कि आप फ्लैट खरीदारों से पैसे नहीं ले सकते।
विज्ञापन


वहीं आम्रपाली बिल्डर और फ्लैट खरीदारों के बीच तमाम प्रोजेक्टों को लेकर हुई बैठक की रिपोर्ट कोर्ट में पेश की गई। फ्लैट खरीदारों के वकील एमएल लाहौटी के मुताबिक, रिपोर्ट में कहा गया है कि आम्रपाली के 16 प्रोजेक्टों का निर्माण पूरा हो चुका है और दो महीने के भीतर फ्लैट का पोजेशन दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी

Supreme Court take strict action in Amrapali case, said- no one can take money from flat buyers

हालांकि कुछ खामियों की वजह से कंप्लीशन सर्टिफिकेट नहीं मिल सका है। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने बिल्डर को 31 मार्च को फ्लैट खरीदार, नोएडा व ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के साथ बैठक करने के लिए कहा है। अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी।

पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली डेवलपर्स और फ्लैट खरीदारों को बैठक कर सर्व सम्मति से एक समान नतीजे पर पहुंचने के लिए कहा था कि आखिर ऐसे कितने प्रोजेक्ट हैं, जो पूरे होने वाले हैं। पीठ ने आम्रपाली और फ्लैट खरीदारों से 17 मार्च को 11 बजे सुप्रीम कोर्ट के परामर्श कक्ष में बैठक करने के लिए कहा था।

बैठक में इस बात पर चर्चा होनी थी कि विभिन्न प्रोजेक्टों और अधूरे प्रोजेक्टों को पूरा करने में और कितना वक्त लगेगा। पीठ ने कहा था कि दोनों पक्षों की ओर से संयुक्त बयान और प्रस्ताव 27 मार्च तक दाखिल हो जानी चाहिए, जिससे कि इस पर पक्षकारों की समस्या पर विचार किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed