फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Supreme Court suspects Amrapali two main properties not sold in auction

आम्रपाली की दो मुख्य संपत्तियों के नीलामी में न बिकने पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई गुटबंदी की आशंका

Tue, 12 Feb 2019 07:17 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 12 Feb 2019 07:17 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court suspects Amrapali two main properties not sold in auction
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली के एक पांच सितारा होटल समेत दो मुख्य संपत्तियों की नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिलने पर सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने सोमवार को कहा कि प्रथमदृष्टया यह साठगांठ का काम नजर आता है। कोर्ट ने जानना चाहा कि क्या इस खेल में बैंक भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


जस्टिस अरुण मिश्रा और जस्टिस यूयू ललित की पीठ ने कहा कि यह चौंकाने और परेशान करने वाली बात है कि इन संपत्तियों की वित्तीय मदद करने के लिए कोई बैंकर आगे नहीं आ रहा। बैंक नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (एनबीसीसी) के लिए पैसा देने को तैयार हैं लेकिन वे ऋण वसूली ट्रिब्यूनल (डीआरटी) द्वारा नीलामी में आम्रपाली की संपत्तियों की खरीद के लिए आगे नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


च सितारा होटल आम्रपाली हॉलीडे इन टेक पार्क ग्रेटर नोएडा में है और वृंदावन में प्राइम लैंड है। डीआरटी ने इनके लिए 31 जनवरी को नीलामी आयोजित की थी लेकिन इन पर बोली लगाने के लिए कोई बिल्डर सामने नहीं आया। पीठ ने कहा कि पहले वह इन संपत्तियों के कम मूल्यांकन को लेकर चिंतित था लेकिन नीलामी में किसी का सामने नहीं आना चौंकाने वाला है। इससे लगता है कि सोची-समझी रणनीति के तहत कोशिश की जा रही है कि ये संपत्तियां बिके नहीं। इसमें कई लोगों के शामिल होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईडन पार्क और कैसल्स के बिना बिके फ्लैटों का विज्ञापन देने को कहा
पीठ ने एनबीसीसी को आम्रपाली के दो प्रोजेक्टों ईडन पार्क और कैसल्स में तैयार उन फ्लौटों को पहले बेचने को कहा जो बिके नहीं है। इसके लिए विज्ञापन निकालने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि बाकी के फ्लैट चार महीने में तैयार की कीजिए। एनबीसीसी ने पीठ को बताया कि कैसल्स और ईडन पार्क में काम शुरू कर दिया है।

आपने बहुत कुछ हजम कर रखा है...इंद्राय स्वाहा..तक्षकाय स्वाहा
सुनवाई के दौरान जेपी मार्गन ने पीठ को बताया कि 85 करोड़ में से 60 करोड़ रुपये प्राइवेट लिमिटेड कंपनी आम्रपाली जोडिएक के पास ट्रांसफर कराए हैं। फेमा नियमों की वजह से हमने सीधे आम्रपाली को रकम ट्रांसफर नहीं की। इस पर जस्टिस यूयू ललित ने कहा कि मरीज मरने की दहलीज पर हो तो उससे सब कुछ छीनने की कोशिश न करें। मरीज स्वस्थ है और आपको कुछ गिफ्ट करना चाहता है तो वह बात अलग है। आम्रपाली और उसकी सहयोगी कंपनियों में गड़बड़ी की ओर इशारा करते हुए पीठ ने कहा आपने तो बहुत कुछ हजम कर रखा है.. इन्द्राय स्वाहा.. तक्षकाय स्वाहा! आपके हिसाब में 140 करोड़ का ऑन रिकॉर्ड कोई ठोस तौर तरीका नहीं है। सब कुछ काल्पनिक है। आपने रुद्राक्ष और नीलकंठ में निवेश किया। आपने चपरासी तक के नाम पर निवेश किया है। आप अब फंस चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed