फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   supreme court says we do not care of lg and delhi fight but delhiites should not get affected

एलजी-सरकार की 'महाभारत' चलती रहे उससे वास्ता नहीं, जनता को न हो कष्ट : सुप्रीम कोर्ट

Sat, 21 Jan 2017 09:55 AM IST
राजीव सिन्हा/अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव सिन्हा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Jan 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
supreme court says we do not care of lg and delhi fight but delhiites should not get affected
सुप्रीम कोर्ट की एलजी और द‌िल्ली सरकार को खरी-खरी - फोटो : अमर उजाला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच  ‘महाभारत’ चलता रहे, हमें इससे फर्क नहीं पड़ता, लेकिन उससे जनता को तकलीफ नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति जे चेलमेश्वर की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह टिप्पणी दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार की याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान की, जिनमें अस्थायी डॉक्टरों को संशोधित वेतन लाभ देने के लिए कहा गया था। इन डॉक्टरों की नियुक्ति राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत हुई थी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने इन डॉक्टरों को बर्खास्त करने के दिल्ली सरकार के आदेश को तो सही ठहराया था, लेकिन इन सभी को संशोधित वेतन का लाभ सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया था। इस मामले में केंद्र सरकार भी पक्षकार है। क्योंकि परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत केंद्र दिल्ली सरकार को अनुदान देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपकी लड़ाई में आखिर गरीब को क्यों परेशानी हो

supreme court says we do not care of lg and delhi fight but delhiites should not get affected
anil baijal - फोटो : PTI

शुक्रवार को सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सीयू सिंह ने कहा कि एक तरफ दिल्ली में चुनी हुई सरकार है। दूसरी ओर एक उपराज्यपाल हैं। सरकार और उपराज्यपाल के बीच अधिकारों  की लड़ाई शीर्ष अदालत में लंबित है।

इस पर पीठ ने कहा कि उन्हें दोनों अथॉरिटी के बीच के झगडे़ से कोई मतलब नहीं। आप अपनी लड़ाई जारी रखें, लेकिन हम जानना चाहते हैं कि अब तक डॉक्टरों को उनका बकाया क्यों नहीं मिला। पीठ ने कहा कि हमें आपके बीच चल रहे महाभारत से कोई वास्ता नहीं।

आपकी लड़ाई में आखिर गरीब को क्यों परेशानी हो। पीठ ने केंद्र सरकार की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल पिंकी आनंद से भी जानना चाहा कि आखिर डॉक्टरों को उनका बकाया क्यों नहीं मिला। बाद में वकीलों के आग्रह पर पीठ ने सुनवाई 6 फरवरी तक के लिए टाल दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed