फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Supreme Court order: Sandeep Gadhuli encounter case inquiry in seven days

संदीप गाड़ौली एनकांउटर मामले में सात दिन में जांच कराने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश

Wed, 13 Jul 2016 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 13 Jul 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court order: Sandeep Gadhuli encounter case inquiry in seven days
संदीप गाड़ौली

गैंगस्टर संदीप गाड़ौली एनकाउंटर मामले में पुलिस की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने मुंबई की निचली अदालत से सात दिन के भीतर प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेटिव जांच कराने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


दूसरी ओर एसआईटी ने मुंबई की अदालत में दोनों सिपाहियों को पेश कर सात दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने गैंगस्टर संदीप गाड़ौली के एनकाउंटर मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि गैंगस्टर के परिजन जिस मजिस्ट्रेटिव जांच की मांग कर रहे हैं, उसकी जांच कराने का अधिकार निचली अदालत के पास है।
विज्ञापन


वह निचली अदालत से ही सात दिन के भीतर मजिस्ट्रेटिव जांच करा लें। इसके साथ ही एसआईटी को आदेश दिया है कि वह गैंगस्टर के भाई कु लदीप के दर्ज बयान को एफआईआर में शामिल करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आमने-सामने बैठाकर होगी पूछताछ

Supreme Court order: Sandeep Gadhuli encounter case inquiry in seven days

दूसरी ओर एसआईटी ने मंगलवार को गुडग़ांव से एनकाउंटर में शामिल दो सिपाही विक्रम व जितेन्द्र को गिरफ्तार किया है। एसआईटी उन्हें लेकर मुंबई गई है।

जहां उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया। दोनों 20 जुलाई तक की पुलिस रिमांड पर रहेंगे। गौरतलब है कि गैंगस्टर एनकाउंटर का मुख्य आरोपी एसआई प्रद्युम्र पहले से ही दस दिन की पुलिस रिमांड पर है।

उसकी पुलिस रिमांड 16 जुलाई को पूरी होगी। तीनों को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ हो सकती है।

दिव्या की एसआईटी को तलाश

Supreme Court order: Sandeep Gadhuli encounter case inquiry in seven days

मालूम हो कि गुडग़ांव पुलिस ने प्रदेश के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर संदीप गाड़ौली को एक मुठभेड़ में सात फरवरी को मुंबथई में मार गिराया था। जिसका परिजनों ने विरोध किया।

मुंबई पुलिस की एसआईटी ने मामले की जांच की। एनकाउंटर करने वाले पांच पुलिस कर्मियों व उसकी प्रेमिका दिव्या पाहुजा व जेल में बंद गैंगेस्टर बिंदर गुर्जर के भाई मनोज गुर्जर पर हत्या का आरोप लगा है।

एसआईटी अभी दिव्या और दो अन्य पुलिसकर्मियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed