फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Supreme Court issues arrest warrant against Sahara chief

सुब्रत राय पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

Wed, 26 Feb 2014 03:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 26 Feb 2014 03:59 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court issues arrest warrant against Sahara chief

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सहारा समूह के मालिक सुब्रत रॉय सहारा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। इसका सीधा मतलब यह है कि उन्हें किसी भी समय गिरफ्तार किया जा सकता है या फिर वो खुद कोर्ट में आकर सरेंडर करेंगे।

विज्ञापन


मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुब्रत रॉय की वह याचिका को ठुकरा दिया था, जिसमें उन्होंने कुछ निजी कारणों से कोर्ट ना आने का हवाला दिया था।

सुब्रत रॉय सहारा पर आरोप है कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और सेबी के कई बार कहने के बाद भी लाखों निवेशकों के 19 हजार करोड़ रुपये अब तक नहीं लौटाए हैं।

विज्ञापन

हमें पता है कि आपको कहां भेजना है

Supreme Court issues arrest warrant against Sahara chief

बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़े तल्‍ख अंदाज में कहा कि हमें आप पर से विश्वास उठ गया है। अब आपको कोर्ट आना ही होगा और हमें पता है कि हमें आपको कहां भेजना है।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सहारा के मुखिया को देश के बाहर जाने से मना कर रखा है। सेबी और सहारा के बीच पैसों की यु्द्ध में लाखों निवेशकों के 24 हजार करोड़ रुपये फंसे हुए हैं। यह विवाद सहारा की दो कंपनियों को लेकर है।

भारत में स्टॉक एक्सचेंज का रेगुलेटर, सेबी ने सहारा को आदेश दिया था कि वह इन पैसों को उनके निवेशकों को लौटा दे। लेकिन तब से लेकर अब तक सेबी और सुप्रीम कोर्ट के कई आदेशों का सहारा नकारती आई है।

सहारा की क्रिकेट टीम ने आईपीएल भी छोड़ा

Supreme Court issues arrest warrant against Sahara chief

आईपीएल की सबसे महंगी बोली लगाकर पुणे की टीम खरीदने वाली सहारा समूह ने दो साल बाद ही इसे छोड़ दिया है। सहारा ने पुणे वॉरियर्स इंडिया नाम की टीम को साल 2010 में 1700 करोड़ रुपये में खरीदा था।

टीम ने तय समय सीमा के भीतर फ्रेंचाइजी फीस नहीं चुकाई और आईपीएल से बाहर होने का फैसला कर लिया। इसके अलावा सहारा ने टीम इंडिया की स्पॉन्सरशिप भी छोड़ दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed