फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Supreme Court again warns Amrapali Group

आम्रपाली समूह को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- 'अदालत की आंखों में धूल न झोंके'

Tue, 20 Nov 2018 10:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Nov 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court again warns Amrapali Group
फाइल फोटो
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक बार फिर आम्रपाली समूह के रवैये पर एतराज जताया। शीर्ष अदालत ने कहा कि पिछले एक वर्ष में डेढ़ दर्जन से अधिक पारित किए गए लेकिन अपने सही तरीकेसे उनका पालन नहीं किया गया। 
विज्ञापन


न्यायमूर्ति अरूण मिश्रा और न्यायमूर्ति यूयू ललित की पीठ ने समूह से कहा कि लगातार अदालत की आंखों में धूल झोंकने का काम किया गया है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीठ ने अदालती आदेशों केअनुपालन का आखिरी मौका देते हुए समूह के निदेशक से कहा कि वह हलफनामा दायर कर बताएं कि अदालती आदेश का पालन हुआ है। पीठ ने समूह को तीन दिसंबर तक अनुपालन रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है।  
विज्ञापन


साथ ही पीठ ने कहा है कि एक अप्रैल 2008 से लेकर अब तक समूह की कंपनियों, उनकेनिदेशकों, रिश्तेदारों, ऑडिटर्स व चीफ फाइनेंसियल ऑफिसर ने जो भी संपत्तियां बनाई है, इन सभी की जानकारी दी जाए। अगर किसी अन्य केनाम से देश या देश के बाहर संपत्तियां बनाई गई हैं तो उनका भी ब्योरा दिया जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनवाई केदौरान फ्लैट खरीदारों की ओर से पेश वकील एमएल लाहौटी ने कहा कि 31 जनवरी से 13 नवंबर केबीच करीब 20 आदेश पारित किए गए। लेकिन इनमें से किसी भी आदेश का समूह ने सही से पालन नहीं किया। अगली सुनवाई पांच दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed