फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Students completing a four-year course of study will have to take an entrance exam for the PhD program

Delhi NCR News: चार साल की पढ़ाई करने वाले छात्रों को पीएचडी के लिए देनी होगी प्रवेश परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से चार साल की स्नातक पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों के लिए बिना परास्नातक किए सीधे पीएचडी में दाखिले का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि, इसके लिए छात्रों को डीयू की प्रवेश परीक्षा देनी होगी। विश्वविद्यालय अपने स्तर पर यह परीक्षा आयोजित करेगा।
विज्ञापन

डीयू के कुलसचिव विकास गुप्ता ने बताया कि पीएचडी दाखिले के लिए आवेदन पोर्टल अगले सप्ताह तक शुरू कर दिया जाएगा। चार साल की स्नातक डिग्री पूरी करने वाले छात्र बिना परास्नातक डिग्री के पीएचडी में दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह फैसला नई शिक्षा नीति-2020 के तहत चार साल के स्नातक कार्यक्रम के पहले बैच के पास होने के बाद लिया गया है। डीयू ने अपने नियमों में बदलाव कर चार साल की पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों को सीधे पीएचडी करने का अवसर दिया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में सीधे पीएचडी में दाखिले के लिए सामान्य वर्ग के छात्रों के पास कम से कम 7.5 सीजीपीए होना जरूरी है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए यह सीमा सात सीजीपीए रखी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed