{"_id":"6a8b0e63e055dd24b00a025c","slug":"today-is-the-last-monday-of-sawan-a-massive-surge-of-faith-is-expected-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151879-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सावन का अंतिम सोमवार आज, उमड़ेगा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सावन का अंतिम सोमवार आज, उमड़ेगा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
नई दिल्ली। सावन महीने का अंतिम सोमवार होने के कारण सोमवार को राजधानी के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए मंदिर प्रबंधकों ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू होने की उम्मीद है और दिनभर मंदिरों में भगवान शिव के जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना के लिए लंबी कतारें लग सकती हैं।
सावन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रत्येक सोमवार व्रत रखते हैं, वहीं कुछ श्रद्धालु सावन के सभी सोमवार का व्रत न रखकर चुनिंदा सोमवार को उपवास करते हैं। इनमें कई श्रद्धालु सावन के पहले और अंतिम सोमवार का व्रत रखते हैं, जबकि कुछ लोग अंतिम दो सोमवार को व्रत और भगवान शिव की विशेष पूजा करते हैं। ऐसे श्रद्धालुओं के कारण अंतिम सोमवार को मंदिरों में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ रहने की संभावना है। ब्यूरो