{"_id":"6a8b0a79fb9784afcc022291","slug":"police-issue-warning-regarding-social-media-posts-about-the-protest-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151866-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे पोस्ट के प्रति पुलिस ने किया सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे पोस्ट के प्रति पुलिस ने किया सतर्क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। आरक्षण सुधार के मुद्दे पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए लोगों से जुटने की अपील वाले कई वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। इस पर दिल्ली पुलिस ने कहा है कि जंतर-मंतर पर किसी प्रदर्शन या सभा के लिए किसी व्यक्ति या संगठन को अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस के अनुसार, नई दिल्ली जिले में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश पहले से लागू है। इसके तहत प्रदर्शन, जुलूस, मार्च और पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और पोस्ट के आधार पर जंतर-मंतर पर जमा न हों। पुलिस ने बिना पुष्टि के किसी भी जानकारी को आगे बढ़ाने, साझा करने या प्रसारित करने से भी बचने को कहा है।