{"_id":"c630cab578c78f047bbe37e87a180e2c","slug":"supply-of-metropolitan-power-today-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानगर की आज पावर सप्लाई गड़बड़ाएगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानगर की आज पावर सप्लाई गड़बड़ाएगी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 23 May 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद की पावर सप्लाई शुक्रवार को गड़बड़ाएगी। इमरजेंसी और लोकल रोस्टिंग के अलावा ओवरलोडिंग रोस्टिंग भी की जाएगी। इसके साथ ही मेंटेनेंस के चलते दिन में दो घंटे के लिए डीपीएच पावर स्टेशन से सप्लाई नहीं मिलेगी। इससे शहर केचार पावर स्टेशन बंद रहेंगे।
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली ने परेशान करना शुरू कर दिया है। ट्रांसमिशन से जहां इमरजेंसी और ओवरलोडिंग रोस्टिंग की जा रही है, वहीं पर लोकल रोस्टिंग भी हो रही है। इससे लोगों को रोजाना पांच-सात घंटे की बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इसी बीच ट्रांसमिशन के डीपीएच पावर स्टेशन में गड़बड़ी आ गई है। इसको शुक्रवार को ठीक किया जाएगा। ट्रांसमिशन के एक्सईएन आरएस तोमर ने बताया कि दोपहर 10 से 12 बजे तक डीपीएच बंद रहेगा।
विज्ञापन
इससे सिटी पावर स्टेशन, नेहरूनगर पावर स्टेशन, कविनगर पावर स्टेशन और डीपीएच पावर स्टेशन बंद रहेंगे। इन चारों पावर स्टेशनों से क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
रोस्टिंग से पहले लेनी होगी एक्सईएन की अनुमति
पावर कारपोरेशन केचीफ इंजीनियर राशिद अबरार ने ट्रांसमिशन को पत्र लिखकर मनमानी रोस्टिंग पर नाराजगी प्रकट की है। उन्होंने रोस्टिंग से पहले ट्रांसमिशन अफसरों को संबंधित क्षेत्र के एक्सईएन से विचार करने को कहा है। इनकी सहमति के बाद ही रोस्टिंग की जाएगी।
टीएचए में रोस्टिंग खत्म कराने को एमडी को लिखा पत्र
चीफ इंजीनियर ने एमडी को पत्र लिखकर टीएचए में रोस्टिंग बंद कराने की मांग की है। चीफ इंजीनियर का कहना है कि टीएचए का सिस्टम ओवरलोड है। इसके चलते यहां पर स्थानीय स्तर पर आठ-दस घंटे रोस्टिंग करनी पड़ रही है। ऐसे में इमरजेंसी रोस्टिंग से हालात और बिगड़ जाते हैं। अभी तक एमडी से इसका उत्तर नहीं मिला है।