{"_id":"5e12654b8ebc3e87a413fef9","slug":"supertech-demands-1200-crore-from-the-government-to-complete-20-thousand-flats","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 हजार फ्लैट पूरे करने के लिए सुपरटेक ने सरकार से मांगे 1200 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 हजार फ्लैट पूरे करने के लिए सुपरटेक ने सरकार से मांगे 1200 करोड़
Mon, 06 Jan 2020 04:08 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 06 Jan 2020 04:08 AM IST
विज्ञापन
सुपरटेक
- फोटो : Social Media
अधूरे पड़े 20 हजार फ्लैट वाले 12 प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए सुपरटेक रियलटी फर्म ने सरकार से 1500 रुपये करोड़ रुपये की सहायता मांगी है। फर्म ने यह रकम स्ट्रेस फंड से देने का आग्रह किया है जो सरकार ने हाल ही में बनाया था। फर्म के अनुसार उसके ये प्रोजेक्ट पूरे होने के चरण में हैं और नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्थित हैं।
विज्ञापन
सरकार से किए आग्रह में कंपनी का कहना है कि उसे इन प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आखिरी फंड की जरूरत है ताकि फ्लैट को इन्हें खरीदने वालों को जारी किया जा सके। सुपरटेक लिमिटेड के आरके अरोरा ने दावा किया कि यह 12 प्रोजेक्ट एक से दो वर्ष में पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन
स्ट्रैस फंड
नवंबर में केंद्र सरकार ने 25 हजार करोड़ रुपये का स्ट्रैस फंड बनाकर देश में अटके हुए 1500 आवासीय प्रोजेक्ट में मदद का प्रयास किया है। इनमें एनपीए घोषित व दिवालिया होने की कार्यवाही से गुजर रहे प्रोजेक्ट भी शामिल हैं। इससे 4.58 लाख आवास नागरिकों को मुहैया करवाने की उम्मीद है।
विज्ञापन