{"_id":"660185df6cd370b9990d7bcc","slug":"sunita-kejriwal-met-arvind-kejriwal-in-ed-office-delhi-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sunita Kejriwal Met Arvind Kejriwal: ईडी दफ्तर पहुंचीं सुनीता केजरीवाल, अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sunita Kejriwal Met Arvind Kejriwal: ईडी दफ्तर पहुंचीं सुनीता केजरीवाल, अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात
Mon, 25 Mar 2024 07:43 PM IST
श्याम जी.
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 25 Mar 2024 07:43 PM IST
सार
सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ईडी कार्यालय पहुंचीं। उन्हें हर दिन शाम 6-7 के बीच आधे घंटे के लिए केजरीवाल से मिलने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
ईडी दफ्तर पहुंची सुनीत केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल उनसे मिलने सोमवार को ईडी दफ्तर पहुंचीं। इससे पहले अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल रविवार शाम को भी कार्यालय पहुंचीं थी। पीएमएलए मामलों में विशेष अदालत ने केजरीवाल के वकीलों के अलावा उनकी पत्नी सुनीता और केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार को हर दिन शाम 6-7 के बीच आधे घंटे के लिए उनसे मिलने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi: Wife of Arvind Kejriwal, Sunita Kejriwal reaches the ED office to meet him. pic.twitter.com/rh44cDRfnC
— ANI (@ANI) March 25, 2024विज्ञापन
इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने जेल से जनता के लिए अपना संदेश अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के माध्यम से ही सुनाया था। इस संदेश में उन्होंने जल्द जेल से बाहर आने का भरोसा दिखाया। साथ ही, आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं से दिल्ली सरकार की योजनाओं को आगे चालू रखने की बात भी कही थी। लेकिन जिस तरह उन्होंने अपना संदेश देने के लिए किसी दूसरे नेता की बजाय अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल को चुना है, उससे यह संकेत मिल गए कि यदि अरविंद केजरीवाल को जेल जाने के कारण इस्तीफा देना पड़ता है, तो मुख्यमंत्री पद पर सुनीता केजरीवाल ही उनकी पहली पसंद हो सकती हैं।
विज्ञापन