{"_id":"7e3eddf2dc3d960191036fd78b1e6057","slug":"sunil-shetty-in-noida-to-promote-koyalanchal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोयलांचल के प्रमोशन को वेव मॉल पहुंचे सुनील शेट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोयलांचल के प्रमोशन को वेव मॉल पहुंचे सुनील शेट्टी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 04 May 2014 02:50 PM IST
विज्ञापन
नोएडा में फिल्म ‘कोयलांचल’ के प्रमोशन के लिए अभिनेता सुनील शेट्टी और विपिन्नो शनिवार को वेव सिटी मॉल में पहुंचे।
विज्ञापन
9 मई को रिलीज हो रही इस फिल्म में कोयले में होने वाली धांधली के बारे में बताया गया है।
साथ ही दिखाया गया है कि आईएएस अफसर की भूमिका में सुनील शेट्टी किस प्रकार कोयला से जुड़े पहलुओं को सुलझाते हुए इसके माफिया डॉन विनोद खन्ना तक पहुंचते हैं।
प्रमोशन कार्यक्रम में सुनील शेट्टी ने बताया कि इसमें वह आईएएस अफसर निशि कुमार की भूमिका में हैं।
जिसकी पोस्टिंग जानबूझकर उस क्षेत्र में की जाती है जहां कोयला और इसके खनन से जुड़ा अपराध चरम पर है। वहीं विपन्नो ने कहा कि फिल्म के अनुरूप बॉडी तैयार करने में काफी मेहनत करनी पड़ी।
विज्ञापन