फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sunder Nagri murder case Main accused Sajid arrested who killed Manish

सुंदर नगरी हत्याकांड: मनीष की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी साजिद गिरफ्तार, इलाके में तनाव बरकरार

Wed, 05 Oct 2022 02:28 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 05 Oct 2022 02:28 AM IST
सार

मनीष की हत्या का मुख्य आरोपी साजिद को पुलिस ने दो दिन बाद दबोच लिया है। वारदात के बाद से ही यह फरार चल रहा था।

विज्ञापन
Sunder Nagri murder case Main accused Sajid arrested who killed Manish
मनीष को चाकुओं से गोदते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केस वापस न लेने पर सुंदर नगरी में चाकुओं से गोदकर मनीष नामक युवक की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी साजिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी तरफ इस मामले में पहले गिरफ्तार हुए तीन आरोपियों आलम, बिलाल व फैजान को मंगलवार को कड़कड़डूमा कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने तीनों आरोपियों की एक दिन की पुलिस हिरासत बढ़ा दी है। अब इन तीनों आरोपियों का साजिद से आमना सामना होगा।  

विज्ञापन


मनीष की हत्या का मुख्य आरोपी साजिद को पुलिस ने दो दिन बाद दबोच लिया है। वारदात के बाद से ही यह फरार चल रहा था। हत्या के बाद से ही क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इसके पहले मोबाइल को लेकर हुए झगड़े में जून 2021 में मनीष पर सुंदर नगरी में रहने वाले शाकिर व मोहसिन ने चाकू से हमला किया था। तब पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 
विज्ञापन


मोहसिन व उसके परिवार के सदस्य मनीष पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। कई बार कहने के बाद भी जब मनीष ने केस वापस नहीं लिया तो मोहसिन ने अपने भाई साजिद के जरिये शनिवार रात को मनीष की हत्या करवाई। हत्या के बाद से ही साजिद व उसका परिवार फरार चल रहे थे, पुलिस की टीमें जगह-जगह उसकी तलाश में दबिश दे रही थीं। गुप्त सूचना पर पुलिस ने साजिद को मंगलवार तड़के हरियाणा से दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साजिद ने मनीष की हत्या के लिए बिलाल, आलम व फैजान को चुना, यह तीनों नशे के लिए कुछ भी करने को तैयार थे। साजिद ने उन्हें शराब पिलाई और चाकू देकर मनीष की हत्या करने भेजा। साजिद से शुरुआती पूछताछ में पुलिस को पता चला कि वह मनीष की इस तरह से हत्या करवाना चाहता था कि कोई चश्मदीद गवाही देते हुए खौफ खाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed