फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sunder Nagri Manish murder case Three arrested including two accused in jail

मनीष हत्याकांड: जेल में बंद दो आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, मोहसिन और शाकिर के कहने पर मारे गए चाकू

Thu, 06 Oct 2022 12:14 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 06 Oct 2022 12:14 AM IST
सार

जांच में पुलिस को पता चला कि जेल में बंद मोहसिन व शाकिर ने हत्या करवाई है। पुलिस मोहसिन के घर पर दबिश दी लेकिन वहां ताला लगा हुआ था। पुलिस को पता चला कि मोहसिन ने अपने भाई साजिद की मदद से वारदात को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन
Sunder Nagri Manish murder case Three arrested including two accused in jail
मृतक मनीष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी पूर्वी जिला के सुंदर नगरी में मनीष हत्याकांड में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में जेल में बंद मोहसिन और शाकिर के अलावा मोहसिन का भाई साजिद है। साजिद ने पूछताछ में खुलासा किया है कि मोहसिन और शाकिर के कहने पर उसने तीन आरोपियों बिलाल, फैजान और आलम से मनीष की हत्या करवाई। इन तीनों आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 

विज्ञापन


साजिद के खुलासे के बाद पुलिस ने जेल में बंद मोहसिन और शाकिर को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अब तक पुलिस छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 1 अक्तूबर को तीन बदमाशों ने मनीष को बीच सड़क पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी थी। इसके बाद बदमाशों ने थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया था। 
विज्ञापन


जांच में पुलिस को पता चला कि जेल में बंद मोहसिन व शाकिर ने हत्या करवाई है। पुलिस मोहसिन के घर पर दबिश दी लेकिन वहां ताला लगा हुआ था। पुलिस को पता चला कि मोहसिन ने अपने भाई साजिद की मदद से वारदात को अंजाम दिया है। साजिद के बारे में पता चला कि वह सोनीपत में छिपा है। पुलिस टीम ने सोनीपत में स्थित धतूरी गांव से साजिद को गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में साजिद ने बताया कि मनीष की हत्या उसने अपने दोस्त बिलाल के जरिए करवाई। बिलाल और उसके दो दोस्त फैजान व आलम नशे के आदी है। वह नशे के लिए कुछ भी कर सकते हैं। साजिद ने तीनों को एक-एक बीयर पिलाई और मनीष की हत्या करवा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed