{"_id":"0cc16e006dfe2a56a551cd4ba70008d2","slug":"sunday-was-again-blocked-nh-58-are-creeping-vehicle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संडे को फिर जाम हुआ एनएच-58, रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संडे को फिर जाम हुआ एनएच-58, रेंगते रहे वाहन
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Mon, 05 Jan 2015 01:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की उदासीनता के चलते रविवार को हाईवे 58 पर भीषण लगा जाम रहा। मोदीनगर में राज चौराहा और मुरादनगर में अवैध कट पर जाम में फंसे वाहन चालक परेशान होते रहे। मोदीनगर में राज चौराहे पर जाम लगना आम हो गया है।
विज्ञापन
चौराहे के आसपास स्थित दुकानदारों की मानें तो राज चौराहे पर जब एक या दो पुलिस तैनात होते थे तो जाम नहीं लगता था, लेकिन जब से यातायात पुलिस की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है, तब से राज चौराहा जाम के लिए बदनाम होने लगा है।
विज्ञापन
रविवार को शाम पांच बजे अचानक वाहनों की रफ्तार थम गई और देखते-देखते जाम लग गया। राज चौराहे से हरमुखपुरी कालोनी तक करीब चार किलोमीटर लंबी कतार लग गई।
मुरादनगर में बस स्टैंड, जलालपुर रोड और थाने के सामने स्थित अवैध कट फिर जाम का कारण बने। मोदीनगर सीओ जगत राम जोशी का कहना है कि राज चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों की उगाही के कारण जाम की शिकायत मिल रही है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन