फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sunanda Pushkar death: Police told the SC that it would file its final report in the case in a week

सुनंदा पुष्कर मौत मामला: अंतिम रिपोर्ट देने के लिए पुलिस ने SC से मांगा एक हफ्ते का समय

Tue, 08 May 2018 09:47 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 May 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
Sunanda Pushkar death: Police told the SC that it would file its final report in the case in a week
sunanda pushkar

सुनंदा पुष्कर की संदिग्ध हालातों में हुई मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने उच्चतम न्यायालय में जानकारी दी है कि वह इस मामले में अपनी अंतिम रिपोर्ट एक हफ्ते के भीतर दे देंगे।

विज्ञापन


तो वहीं इस पर गृह मंत्रालय का कहना है कि उनको अभी और ज्यादा समय लग सकता है।
 

Sunanda Pushkar death: Police told the SC that it would file its final report in the case in a week
sunanda pushkar

कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले की जांच करने वाले एसडीएम एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी अपनी गोपनीय रिपोर्ट में इस नतीजे पर पहुंचे थे।

डीसीपी बीएस जायसवाल ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि घटनास्थल की जांच करने वाले वसंत विहार के एसडीएम आलोक शर्मा ने कहा कि यह आत्महत्या का मामला नहीं है।

इसके आधार पर उन्होंने सरोजिनी नगर के एसएचओ को इसे हत्या का मामला मानकर जांच आगे बढ़ाने का आदेश दिया था। एसडीएम शर्मा के निष्कर्ष के अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी स्पष्ट है कि यह हत्या का मामला है।

इसमें कहा गया था,‘मेरी जानकारी में इस मौत की वजह प्वाइजनिंग है। परिस्थिति जन्य साक्ष्य बता रहे हैं कि यह एल्प्राजोलम प्वाइजनिंग का केस है। शरीर पर मिले चोट के निशान मारपीट की वजह से हैं। सिर्फ चोट संख्या 10 इंजेक्शन की वजह है, जो ताजा है। जबकि चोट संख्या 12 दांत काटने के कारण लगी है।’

बता दें कि दिल्ली के पांच सितारा होटल 'द लीला' के कमरे में वर्ष 2014 को कांग्रेस के लोकसभा सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed