सुनंदा केस: थरूर को मिली सशर्त अग्रिम जमानत, स्वामी का तंज- अब विदेशी गर्लफ्रेंड से नहीं मिल सकेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सुनंदा पुष्कर मौत मामले में आरोपी वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर को अग्रिम जमानत दे दी है। थरूर के विदेश भाग जाने की संभावना जताते हुए दिल्ली पुलिस ने अग्रिम जमानत याचिका का विरोध किया था। इसी को ध्यान में रखते हुए पटियाला हाउस कोर्ट ने शशि थरूर को बिना इजाजत विदेश जाने से मना किया है।
विदेश जाने के लिए थरूर को पहले कोर्ट से इजाजत लेनी पड़ेगी। इसके साथ ही कोर्ट का आदेश है कि थरूर गवाहों और सबूतों से छेड़छाड़ नहीं कर सकते। कोर्ट के इस आदेश के बाद भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने थरूर पर चुटकी ली है।
Sunanda Pushkar death case: Delhi's Patiala House Court says that Shashi Tharoor cannot travel abroad without prior permission of the court and cannot tamper with the evidence and witness.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 5, 2018
उन्होंने कहा कि हां अब थरूर विदेश नहीं जा सकेगा और अपनी कई देशों में रहने वाली सहेलियों से नहीं मिल सकेगा।
Yes, he can't go out of the country and see all his girlfriends in various parts of the world: Subramanian Swamy to ANI on a Delhi Court directing Shashi Tharoor not to travel abroad without prior permission of the court #SunandaPushkar pic.twitter.com/UY4dYEIggz
— ANI (@ANI) July 5, 2018
पटियाला हाउस कोर्ट के विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार के समक्ष शशि थरूर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। जमानत के लिए शशि थरूर कोर्ट में मौजूद थे। याचिका में थरूर ने कहा कि मामले में आरोपपत्र दाखिल कर दिया गया है और एसआईटी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जांच पूरी हो गई है और उन्हे हिरासत में लेकर पूछताछ की जरूरत नहीं है।
अदालत के समक्ष दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को जाहिर करते हुए कांग्रेस नेता के विदेश भाग जाने का संदेह व्यक्त किया और अग्रिम जमानत याचिका खारिज करने की अपील की। लेकिन दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने इस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
इस मामले में कोर्ट ने थरूर को समन जारी करके 7 जुलाई को पेश होने का आदेश दिया था। थरूर ने पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में अग्रिम जमानत के लिए मंगलवार को पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर की थी।
सुनंदा 17 जुलाई 2014 को दिल्ली के एक आलीशान होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई थीं।