मां की मौत पर बोला सुनंदा पुष्कर का बेटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनंदा पुष्कर मौत मामले की जांच जल्द ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे। मामले की जांच जल्दी और निष्पक्ष तरीके से की जाए। ये कहना है कि सुनंदा पुष्कर के बेटे शिव पुष्कर मेनन का।
शिव पुष्कर ने दुबई से दिल्ली पुलिस से आग्रह किया है कि उसकी मां की मौत के बारे में हर रोज जो नई-नई बातें सामने आ रही हैं वह बहुत ही दुख देने वाली हैं।
उसने अपने पिता से आग्रह किया है कि मां की मौत मामले की जांच जल्द से जल्द निष्पक्ष तरीक करवाई जाए। उसे पुलिस की जांच पर पूरा भरोसा है।
उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले की सच्चाई लोगों के सामने आएगी। लोग तथ्यों को जाने बिना उल्टी-सीधी बातें कर रहे हैं।
जांच की कॉपी क्यों देखना चाहते हैं शिव पुष्कर
सुनंदा के बेटे का कहना है कि जल्द ही व निष्पक्ष तरीके से जांच की जाए और केस को खत्म किया जाए। पूरी रिपोर्ट सामने आने के बाद पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।
लोग जांच पूरी होने का इंतजार करें। शिव पुष्कर ने आग्रह किया है कि जांच रिपोर्ट की एक कॉपी उन्हें भी दी जाए। शिव पुष्कर का कहना है कि वह उसकी मां के उस चचेरे भाई को नहीं जानता जिसने सीबीआई जांच की मांग की है।
वह कभी इस कजन से नहीं मिला। गौरतलब है कि सुनंदा पुष्कर 17 जनवरी को पांच सितारा होटल लीला के एक कमरे में मृत मिली थी।
एम्स के डॉक्टरों ने दी रिपोर्ट में कहा है कि सुनंदा की मौत जहर से हुई है। वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि सुनंदा मौत मामले की जांच अभी अधूरी है।