फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Summer Theatre Festival at NSD from May 8, capital to resonate with theatre

Delhi NCR News: एनएसडी में 8 मई से समर थिएटर फेस्टिवल, रंगमंच से गूंजेगी राजधानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
- 14 जून तक चलेगा महोत्सव, ‘अंधा युग’ से ‘आधे अधूरे’ तक कई चर्चित नाटकों का मंचन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) में 8 मई से समर थिएटर फेस्टिवल 2026 का आगाज होने जा रहा है, जो 14 जून तक चलेगा। इस दौरान राजधानी का सांस्कृतिक माहौल रंगमंच की प्रस्तुतियों से जीवंत हो उठेगा। एनएसडी परिसर स्थित अभिमंच ऑडिटोरियम इस महोत्सव का केंद्र होगा, जहां हर शाम नए नाटक, नए किरदार और नई कहानियां दर्शकों को देखने को मिलेंगी। फेस्टिवल की शुरुआत 8 मई को ‘तमाशा’ से होगी। इसके बाद ‘बायेंन’, ‘ताजमहल का टेंडर’, ‘बंद गली का आखिरी मकान’, ‘तमस’, ‘अंधा युग’, ‘बाबूजी’, ‘आधे अधूरे’ और ‘समुद्र मंथन’ जैसे चर्चित नाटकों का मंचन किया जाएगा। इस महोत्सव की खास बात इसकी विषय-विविधता है, जिसमें समकालीन सामाजिक मुद्दों से लेकर पौराणिक और साहित्यिक कृतियों तक को मंच पर उतारा जाएगा। कई नाटकों के दो-दो शो भी रखे गए हैं, ताकि अधिक से अधिक दर्शक इसका आनंद ले सकें। आयोजकों के अनुसार, यह पहल रंगमंच की परंपरा को आगे बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं को थिएटर से जोड़ने में भी अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed