{"_id":"58d7d45a4f1c1bac2a1a3375","slug":"summer-and-loo-will-effect-more-this-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस बार सब पर भारी पड़ेगी गर्मी और लू, गर्म हवा से निपटने की राह निकालेंगे वैज्ञानिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार सब पर भारी पड़ेगी गर्मी और लू, गर्म हवा से निपटने की राह निकालेंगे वैज्ञानिक
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 26 Mar 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मौसम विभाग और इंडियन मेट्रोलॉजिकल सोसायटी के मौसम वैज्ञानिक 28-29 मार्च को वर्कशॉप में लू के कारण और निवारण पर चर्चा करेंगे। इस साल मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य से अधिक तापमान और ज्यादा लू चलने की भविष्यवाणी की है।
यही वजह है कि वर्कशॉप में राज्य सरकार की एजेंसियों को भी आमंत्रित किया गया है। इंडियन मेट्रोलॉजिकल सोसायटी दिल्ली चैप्टर के अध्यक्ष और मौसम विभाग दिल्ली परिक्षेत्र के उप महानिदेशक डॉ. देवेन्द्र प्रधान ने बताया कि वर्कशॉप में लू चलने के कारण और निवारण पर चर्चा होगी।
इसमें जहां बढ़ती गर्मी पर चर्चा होगी, वहीं इस पर भी बात होगी कि ऐसी गर्मी में राज्य सरकारों व एजेंसियों को किस तरीके के इंतजाम करने चाहिए। अब राजस्थान में लू की चेतावनी है जो धीरे-धीरे बढ़ेगा।
विज्ञापन
यह असर ग्लोबल वार्मिंग का है इससे नकारा नहीं जा सकता। ऐसे में मौसम वैज्ञानिक, केन्द्र व राज्य सरकार को मिलकर काम करने की जरूरत है। इन पहलुओं पर भी चर्चा होगी।

दिल्ली-एनसीआर में लगातार चल रहा है सामान्य से ऊपर पारा
दिल्ली-एनसीआर में पिछले एक सप्ताह से अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। इसकेसाथ-साथ रात के तापमान में भी वृद्धि देखने को मिली है। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ऊपर 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री ऊपर 20.8 डिग्री दर्ज किया गया।
हवा में नमी की न्यूनतम मात्रा 22 फीसदी रही जिससे तेज धूप के बीच अधिक गर्मी महसूस हुई। नोएडा में 34.2 डिग्री व गुडग़ांव में अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान दिल्ली-एनसीआर ही नहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम यूपी में भी सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया।
पूर्वी यूपी में न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान सबसे नीचे पंजाब के आदमपुर में 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले तीन दिन में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री वृद्धि की भविष्यवाणी की है। इतना ही 28-31 मार्च के बीच दिन का तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।
दिल्ली 26 मार्च का मौसम
अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री
न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री
27 मार्च को सूर्यास्त 6.36 बजे
28 मार्च को सूर्योदय 6.16 बजे