{"_id":"5d880cf18ebc3e017941edca","slug":"suicide-threat-fter-reaching-8th-floor-of-the-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल की 8वीं मंजिल पर चढ़ खुदकुशी की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल की 8वीं मंजिल पर चढ़ खुदकुशी की धमकी
Mon, 23 Sep 2019 05:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 23 Sep 2019 05:38 AM IST
विज्ञापन
धमकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिनगर इलाके में रविवार दोपहर करीब तीन बजे एक युवक होटल की 8वीं मंजिल पर जा चढ़ा और वहां से कूदने की धमकी देने लगा। होटल प्रबंधन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और दमकल कर्मी वहां पहुंचे और युवक को नीचे उतरने के लिए समझाने में जुट गए। इसके बावजूद वह मानने को तैयार नहीं था। खबर लिखे जाने तक युवक नीचे नहीं उतरा था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, युवक करीब तीन बजे होटल की छत पर पहुंच गया और वहां से कूदने की धमकी देने लगा। कर्मचारियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की कुछ भी सुनने को राजी नहीं हुआ। युवक बार-बार कह रहा था कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया है। वह जिंदा रहेगा तो उसे पुलिस पकड़ लेगी।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों का कहना है कि युवक टिकटॉक पर वीडियो बनाता है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इमारत के नीचे एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें युवक ने अपना नाम संदीप उर्फ अरमान मलिक बताया है। उसने पूरे होशोहवास में होने का दावा करते हुए लिखा है कि उसकी मौत का जिम्मेदार उसकी पहली पत्नी और उसकी दो बहनें हैं।
विज्ञापन
युवक ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें उसने कहा है कि पहली पत्नी के परिवारवालों ने उसे फंसाने के लिए झूठे मामले दर्ज करा रखे हैं। जब तक वह मामले खत्म नहीं होते, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा।
इधर, युवक को 8वीं मंजिल से कूदने की कोशिश करता देखकर वहां सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लग गया। भीड़ बढ़ते देख पुलिस ने होटल की ओर जाने वाली सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोक दी। साथ ही लोगों को वहां से चले जाने के लिए कहा। दिन ढलने के बाद भीड़ कुछ कम हुई। देर रात तक पुलिस युवक को नीचे उतरने के लिए मनाने के प्रयास में जुटी थी।