फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Suicide attemps on udyog vihar delhi metro station rallying

मेट्रो स्टेशन की रेलिंग से कूदी महिला

Wed, 25 Jun 2014 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 Jun 2014 02:19 AM IST
विज्ञापन
Suicide attemps on udyog vihar delhi metro station rallying

दिल्ली के उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन की रेलिंग से मंगलवार सुबह 9:30 बजे सरिता शर्मा (25) ने सड़क पर कूदकर जान देने की कोशिश की।

विज्ञापन


महिला का दाहिना पैर टूट गया। उसे महावीर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला ने बताया कि पति से आए दिन झगड़े से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

पुलिस के अनुसार सरिता पति योगेश शर्मा और दो बच्चों के साथ ज्वालापुरी कैंप में रहती है। योगेश कीर्ति नगर स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है।

आमदनी कम होने की वजह अक्सर पति-पत्नी में झगड़ा होता था। मंगलवार सुबह झगड़े के बाद योगेश ऑफिस चला गया। इधर, सरिता खुदकुशी करने के इरादे से मेट्रो स्टेशन आ गई और रेलिंग से सड़क पर छलांग लगा दी।

आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि दोनों की शादी को छह साल ही हुए हैं, इसलिए मामले की जानकारी एसडीएम को दी गई है। एसडीएम सरिता का बयान दर्ज करेंगे, उसके बाद ही कोई मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


फांसी लगाकर युवक ने दी जान
ग्रेटर नोएडा के दादरी में गृह कलह के चलते एक युवक ने फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि दादरी कोतवाली के पिंक सिटी कॉलोनी में एक युवक अपने परिवार के साथ रहता था। गृह कलह के चलते वह कई दिनों से मानसिक तनाव में था। तनाव के चलते मंगलवार सुबह उसने अपने कमरे के पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed