फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Suggest an achievement in a year VK Singh

एक साल में कोई एक उपलब्धि बताएं वीके सिंह

Tue, 23 Jun 2015 01:21 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 23 Jun 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
Suggest an achievement in a year VK Singh

ग्रामीण अभियंत्रण सेवा सलाहकार बोर्ड के सदस्य राकेश यादव ने सोमवार को सांसद व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह पर खुला हमला बोला।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक साल के कार्यकाल में उनकी एक भी योजना ऐसी नहीं है, जिसका लाभ जनता को मिल सके।

कागजी दावों से आगे वह नहीं बढ़ पा रहे हैं। सपा सरकार के कामों को अपनी उपलब्धि बताकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

कमजोर इच्छाशक्ति के चलते वह शहर का विकास करा पाने में नाकाम रहे हैं। राकेश यादव शास्त्रीनगर में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रविंद्र चौहान के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री मेट्रो, विजयनगर आरओबी, एलिवेटेड रोड, आरओबी, पार्क, सड़क और पावर स्टेशनों को अपनी उपलब्धि बता रहे हैं, जबकि सभी जानते हैं कि ये प्रदेश सरकार की योजनाएं हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अपना एक भी ऐसे विकास कार्य जनता को बताएं, जिसका लाभ जनता को मिला हो। जीडीए में वीसी और चेयरमैन पदों पर नियुक्ति के बारे में उन्होंने कहा कि समझ में नहीं आ रहा है कि कौन अधिकारी क्या काम करेगा? जीडीए का चेयरमैन प्रमुख सचिव (आवास) होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार डीपी सिंह को भी संतोष यादव जैसे ही अधिकार दिए गए थे, जिससे काम में रुकावट न आ सके। डीपी सिंह ने अपने कार्यकाल के साथ ही दोनों पद छोड़ दिए थे। संतोष यादव क्या काम करेंगे? यह अभी स्पष्ट नहीं है। प्रयास है कि इससे विकास कार्य प्रभावित न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed