फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sufi rock band in Open-air theater

ओपन एयर थियेटर में सूफी रॉक बैंड पर जमकर झूमें युवा

Sun, 20 Mar 2016 07:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 20 Mar 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
Sufi rock band in Open-air theater
रॉक बैंड - फोटो : अमर उजाला

सुरीली सांझ में हिमाचल प्रदेश के अभिषेक राणा एंड ग्रुप ने सूफी रॉक बैंड पर सुरीले गानों की शानदार प्रस्तुति से शमां बांध दिया। अभिषेक ने कई बेहतरीन गाने गाकर उपस्थित दर्शकों को मंच पर झूमने के लिए मजबूर कर दिया। मौका था नगर निगम की ओर से सेक्टर-29 स्थित ओपन एयर थिएटर में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का।

विज्ञापन


उन्होंने अपनी मीठी व सुरमयी आवाज में धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना...मुस्कुराने की वजह तुम हो..मैं रंग शरबतों का तू मीठे घाट का पानी...तेरी गलियों में रोता हूं...समेत उनकी आने वाली एलबम जहर का गीत सुनाकर लोगों की खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन


इसके अलावा, उन्होंने पंजाबी, हरियाणवी व हिंदी गानों के सुरों को अपनी आवाज देते हुए पूरे वातावरण को संगीतमय कर दिया। अभिषेक ने हरियाणवी गीत मेरे पाछै-पाछै आवण का भला कुणसा मतलब तेरा सै...सानू इक पल चैन ना आवै सजना तेरे बिना... और जुगनी... सुनाकर उपस्थित दर्शकों को खूब नचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि शाम को बरसात होने के कारण दर्शकों को थोड़ा संशय जरूर बना कि कार्यक्रम होगा या नहीं, लेकिन इसके बावजूद भी कार्यक्रम में काफी संख्या में दर्शक पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed