फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former JNU professor questioned at police station; denies allegations of sexual harassment

Delhi NCR News: जेएनयू के पूर्व प्रोफेसर से थाने में पूछताछ, यौन उत्पीड़न के आरोपों से किया इनकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
11 छात्राओं की शिकायत के बाद दर्ज हुआ था मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्राओं की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के सिलसिले में कांग्रेस सांसद और विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस के सामने पेश हुए। वसंत कुंज नार्थ थाने में जांचकर्ताओं ने उनसे शिकायतों और विश्वविद्यालय की आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट के संबंध में पूछताछ की।

पुलिस ने बुधवार को नोटिस जारी कर सांसद को जांच में शामिल होने के लिए कहा था। जेएनयू के मुख्य सुरक्षा अधिकारी की शिकायत पर 11 अक्तूबर को अकोइजम के खिलाफ यौन उत्पीड़न और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से किए गए कृत्यों से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मई में 11 छात्राओं ने उनके खिलाफ शिकायत दी थी। छात्राओं का आरोप था कि उन्हें बैठकों और कार्यक्रमों के बहाने परिसर स्थित आवास पर बुलाया जाता था और वहां परेशान करने की कोशिश की जाती थी। कुछ छात्राओं ने कक्षा में अश्लील और अनुचित टिप्पणियां किए जाने की भी शिकायत की थी।
विज्ञापन


नौ अक्तूबर को उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया : अकोइजम जेएनयू के स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज के अंतर्गत सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोशल सिस्टम्स में प्रोफेसर थे। विश्वविद्यालय ने आरोपों की जांच के बाद नौ अक्तूबर को उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया था। सांसद ने आरोपों को खारिज करते हुए विश्वविद्यालय की कार्रवाई को अपने खिलाफ जानबूझकर की गई कार्रवाई बताया। उनका कहना है कि जांच समिति के निष्कर्षों पर अपना पक्ष रखने का उचित अवसर नहीं दिया गया। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article