फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Subramanian Swamy filed PIL in Delhi HC in Sunanda Pushkar case seeking court monitored probe

सुब्रमण्यम स्वामी ने सुनंदा पुष्कर मौत मामले में दायर की जनहित याचिका

Thu, 06 Jul 2017 01:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Jul 2017 01:28 PM IST
विज्ञापन
Subramanian Swamy filed PIL in Delhi HC in Sunanda Pushkar case seeking  court monitored probe

शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में आज सुब्रमण्यम स्वामी ने दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है।

विज्ञापन


स्वामी ने अपनी जनहित याचिका में सुनंदा पु‌ष्कर की मौत की जांच अदालत की निगरानी में करवाने की गुहार लगाई है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली पुलिस से इस मामले की दोबारा जांच की मांग भी की है।
विज्ञापन


इससे पहले रिपब्लिक टीवी ने भी खोला था सुनंदा पुष्कर मौत मामले में एक राज
अंग्रेजी टीवी चैनल रिपब्लिक ने सोमवार को एक ऑडियो टेप प्रसारित किया जिसमें एक महिला पत्रकार और सुनंदा पुष्कर की बातचीत कैद थी। इस बातचीत में सुनंदा का हेल्पर नरेन भी शामिल था। पत्रकार ने दावा किया है कि उसने सुनंदा पुष्कर से फोन पर बात की और वो उनके हेल्पर नरेन सुनंदा की मौत से कुछ घंटों पहले तक संपर्क में थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ऑडियो टेप में ये भी दावा किया गया है कि सुनंदा उस महिला पत्रकार से मिलना चाहती थीं, लेकिन वो नहीं मिल सकीं। चैनल के मुताबिक उस ऑडियो टेप से संबंधित डिटेल दिल्ली पुलिस को दे दी गई है।

चैनल ने दावा किया है कि उसके पास सुनंदा की मौत से जुड़े 19 ऑडियो क्लिप्स मौजूद हैं, जिनको कभी भी सार्वजनिक नहीं किया गया। इन ऑडियो क्लिप के दम पर चैनल का कहना है कि सुनंदा की हत्या के बाद शशि थरूर उनके कमरे में आए थे। जिसके बाद सबूतों के साथ छेड़छाड़ की गई थी। चैनल का दावा है कि सुनंदा की बॉडी को भी उन्होंने हटाया था।

Subramanian Swamy filed PIL in Delhi HC in Sunanda Pushkar case seeking  court monitored probe
Sunanda Pushkar

वहीं इस मामले पर शशि थरूर का कहना है कि टीआरपी के लिए चैनल ने तथ्य तोड़-मरोड़कर पेश किए हैं।  अंग्रेजी अखबार न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने दिल्ली पुलिस और सुनंदा की मौत के मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम से जब इस मामले में बात की तो जांच अधिकारी ईश्वर सिंह ने कहा उन्हें इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। मुझे नहीं पता चैनल क्या चला रहा है, मैं उसपर टिप्पणी नहीं कर सकता।

इस केस में गवाह के रूप में भी शामिल पत्रकार श्रीदेवी ने दावा किया कि जब वो उनसे मिलीं थी तो उनके चेहरे पर कोई दाग का निशान नहीं था। चैनल का दावा है कि सुनंदा कुछ कहना चाहती थीं। उन्होंने अपने कत्ल वाले दिन सुबह 4 बजे उन्हें मैसेज भी किया था।

51 साल की सुनंदा दक्षिणी दिल्ली के फाइव स्टार होटल लीला के कमरे में 17 जनवरी 2014 को मृत मिली थीं। सुनंदा का उनकी मौत से एक दिन पहले पाकिस्तानी जर्नलिस्ट मेहर तरार से शशि थरूर से अफेयर को लेकर झगड़ा हुआ था। इस मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने एसआईटी का गठन किया था, लेकिन मामले में कुछ भी खुलासा नहीं हो सका है।

दिल्ली पुलिस पर इस मामले को लंबा खींचने का आरोप लग चुका है। पुलिस इस मामले में थरूर समेत कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस ने 6 मुख्या गवाहों का पॉलीग्राफ टेस्ट भी किया है। जिसमें थरूर के घरेलू  हेल्पर नारायण सिंह, ड्राइवर बजरंगी और थरूर दंपति के नजदीकी मित्र संजय दीवान भी शामिल हैं।  विसरा के सेंपल भी एफबीआई को भेजे गए थे जिसकी रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है। पिछले साल मामले के खुलासे के लिए एक मेडिकल बोर्ड को भी दोबारा गठित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed